Viral Video: छोटे से मेंढक और कुत्ते के बीच हुई भयंकर लड़ाई, फिर जो हुआ...देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
एक कुत्ते और छोटे से मेंढक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेंढक और कुत्ते के बीच भयंकर लड़ाई होती दिख रही है, लेकिन इस लड़ाई को देखकर आप हैरान होने के बजाय पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे. यह मजेदार वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों (Animals) की लड़ाई वाले हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं. वायरल होने वाले तमाम वीडियोज (Viral Video) में कई हैरान करने वाले होते हैं, जबकि कई ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर हम पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. इसी कड़ी में एक कुत्ते (Dog) और छोटे से मेंढक (Frog) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेंढक और कुत्ते के बीच भयंकर लड़ाई होती दिख रही है, लेकिन इस लड़ाई को देखकर आप हैरान होने के बजाय पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे. यह मजेदार वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- मेंढक एक कुत्ते को परेशान करते हुए. इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 38.5k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- मुझे लगता है ये लड़ नहीं रहे, बल्कि आपस में खेल रहे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा है- मुझे बस इतने आत्मविश्वास की जरूरत है. यह भी पढ़ें: Viral Video: कुत्ते को परेशान करना शख्स को पड़ा भारी, लात मारने की कोशिश करते समय खुद ही जमीन पर गिरा धड़ाम
देखें वीडियो-
Frog harassing a dog pic.twitter.com/oJbhAMErDX
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) February 22, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता अपने सामने मेंढक को देखकर उस पर झपट्टा मार देता है, जैसे ही कुत्ता मेंढक पर अटैक करता है, मेंढक भी बिना डरे कुत्ते के हमले का जवाब देता है. मेंढक उछल-उछलकर कुत्ते पर हमला करता है और अपने मुंह से कुत्ते के मुंह को दबोच लेता है और पूरी हिम्मत से उसका सामना करता है. इस वीडियो में मेंढक की दिलेरी देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं और साथ ही यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में मदद कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

