Viral Video: नया कारोबार शुरू करने से पहले पिता ने ट्रक पर लगाई बेटी के पैरों की छाप, इमोशनल वीडियो वायरल
आज हम एक ऐसा वीडियो ले आए हैं, जो निश्चित रूप से आपके चेहरे पर एक व्यापक मुस्कान लाएगा. वीडियो एक पिता का है, जिसमें वो अपना नया व्यवसाय शुरू करने से पहले अपनी छोटी बेटी के पैरों के निशान अपने ट्रकों पर लगाने की एक क्लिप ऑनलाइन वायरल हो गई है....
Viral Video: आज हम एक ऐसा वीडियो ले आए हैं, जो निश्चित रूप से आपके चेहरे पर एक व्यापक मुस्कान लाएगा. वीडियो एक पिता का है, जिसमें वो अपना नया व्यवसाय शुरू करने से पहले अपनी छोटी बेटी के पैरों के निशान अपने ट्रकों पर लगाने की एक क्लिप ऑनलाइन वायरल हो गई है. इसे 7 अप्रैल को हर्षा नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट किया था और इसे 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह भी पढ़ें: Viral Video: विदाई के दौरान दुल्हन का भाई हुआ बेहद इमोशनल, बहन को कसकर लगाया गले, देखें वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्ची लाल रंग से भरी प्लेट पर खड़ी नजर आ रही है. उसके पिता ने उसे अपनी बाँहों में उठा लिया और उसके पैरों के निशान अपने नए ट्रकों पर लगाने लगे. बच्चे की माँ को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है और हमें यकीन है कि यह अनमोल पल हमारी तरह ही आपका दिन बना देगा. वीडियो के कैप्शन में लिखा है,'बेटियां आशीर्वाद हैं,'
देखें वीडियो:
Betiya are blessings pic.twitter.com/m9VMpjVDEt
— हर्षा (@aapki_harsha) April 7, 2022
यह वीडियो इन्टरनेट पर पर वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो पर नेटिज़न्स कमेन्ट सेक्शन में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. उनकी राय से कमेन्ट सेक्शन में बाढ़ आ गई. "कितना सुंदर," एक यूजर ने लिखा. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया,'यह अडोरेबल से परे है."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2022 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

