Viral Video: इस शख्स के आगे तो कुंभकर्ण भी है फेल, बाढ़ में बह जाने के बाद भी नहीं टूटी इसकी नींद
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाढ़ के पानी में बह जाने के बावजूद एक शख्स गहरी नींद में सोया हुआ नजर आ रहा है और वो बाढ़ में बहने के बावजूद वो नींद से जागने तक को तैयार नहीं है.
Viral Video: किसी को गहरी नींद में सोते देख अक्सर लोग उसकी तुलना कुंभकर्ण से करने लगते हैं. जी हां, कुंभकर्ण (Kumbhakarna) रामायण (Ramayana) का वो पात्र था, जो हर छह महीने तक गहरी नींद में सोता था और छह महीने तक जागता था. कुंभकर्ण जब गहरी नींद में होते थे तो उन्हें उठा पाना किसी के लिए भी संभव नहीं था, लेकिन कलयुग में भी एक ऐसा शख्स है जो सोने के मामले में कुंभकर्ण को भी पीछे छोड़ता हुआ नजर आ रहा है. जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बाढ़ (Flood) के पानी में बह जाने के बावजूद एक शख्स गहरी नींद में सोया हुआ नजर आ रहा है और वो बाढ़ में बहने के बावजूद नींद से जागने तक को तैयार नहीं है.
इस मजेदार वीडियो को pshyco_rider_143 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ज्यादातर लोगों ने हंसने वाली इमोजी लगाई है और लोग इसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. यह भी पढ़े: Fight Video Viral: सड़क हादसे के बाद बस चालक और कार ड्राइवर के बीच जमकर मारपीट, फिल्मी स्टाइल में चले लात-घूंसे, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के चलते हर तरफ बाढ़ जैसे हालात दिख रहे हैं. ऐसे में एक शख्स पर नजर पड़ती है जो आराम से गद्दे पर सोया हुआ है. बाढ़ के पानी में गद्दे के साथ यह शख्स बह रहा है, लेकिन उसे इसकी जरा सी भी सुध नहीं है और न ही उसकी नींद खुल रही है. उसे इस तरह से सोते देख आप भी यही कहेंगे के इसने तो सोने के मामले में कुंभकर्ण को भी फेल कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

