Viral Video: बुजुर्ग महिला ने पूरे उत्साह से पियानो पर बजाई सुंदर धुन, देखें मनमोहक वीडियो
अविश्वसनीय प्रतिभाओं को खोजने के लिए इंटरनेट एक बेहतरीन जगह है. ऐसे कई वीडियो हैं जिनमें लोग अपनी अद्भुत प्रतिभा या कौशल का प्रदर्शन करते नजर आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में ट्विटर पर सामने आया है, जिसमें एक महिला पूरे उत्साह के साथ पियानो पर एक खूबसूरत धुन बजाती नजर आ रही है...
अविश्वसनीय प्रतिभाओं को खोजने के लिए इंटरनेट एक बेहतरीन जगह है. ऐसे कई वीडियो हैं जिनमें लोग अपनी अद्भुत प्रतिभा या कौशल का प्रदर्शन करते नजर आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में ट्विटर पर सामने आया है, जिसमें एक महिला पूरे उत्साह के साथ पियानो पर एक खूबसूरत धुन बजाती नजर आ रही है. संभावना है कि यह सुन्दर धुन सुनकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. इस वीडियो को ट्विटर पर have you ever worn a seatbelt? अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है,'she lost her mind, क्लिप एक महिला को बड़े उत्साह के साथ पियानो बजाते हुए शुरू होती है. वह इसे खूबसूरती से निभाती हैं और इस पल का आनंद लेती नजर आ रही हैं. यह भी पढ़ें: Cat Playing the Piano Video: एक प्रोफेशनल की तरह पियानो बजाते हुए बिल्ली का क्लिप वायरल, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
वीडियो को अब तक 9 लाख 60 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है. इसे कई कमेंट भी मिले हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "ऐसा तब होता है जब कोई सच में संगीत से प्हैंयार करता है. "अद्भुत," एक यूजर ने कमेंट किया' "मुझे लगता है कि वह कमाल है,"
देखें वीडियो:
she lost her mind. pic.twitter.com/Ykbn6S8Wqu
— have you ever worn a seatbelt? (@pants_so_short) October 13, 2021
वीडियो में पियानो बजा रही महिला का नाम एलेन मार्श (Ellen Marsh) है. उन्होंने 3 साल की उम्र में पियानो बजाना सिखना शुरू किया और 4 साल की उम्र में अकॉर्डियन बजाना शुरू किया. तब से वे पियानो बजा रही हैं. एलेन क म्यूजिक सुनने के बाद एक महिला ने कमेंट किया,'मैं नास्तिक हूं लेकिन उनका म्यूजिक मेरी आत्मा से बात करती है.' सोशल मीडिया पर लोग बुजुर्ग महिला की बहुत सराहना कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2021 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

