वायरल

Viral Video: अत्यधिक पटाखे फोड़ने को लेकर दो पड़ोसियों में हुआ विवाद, एक ने पहली मंजिल की बालकनी से गुस्से में फेंक दिया सिलेंडर

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो पड़ोसियों के बीच अत्यधिक पटाखे फोड़ने को लेकर कलेश हो गया, जिसमें से एक पड़ोसी ने गुस्से में पहली मंजिल की बालकनी से सिलेंडर फेंक दिया.

Viral Video: अत्यधिक पटाखे फोड़ने को लेकर दो पड़ोसियों में हुआ विवाद, एक ने पहली मंजिल की बालकनी से गुस्से में फेंक दिया सिलेंडर
पटाखों की वजह से दो पड़ोसियों में कलेश (Photo Credits: X)

Viral Video: दीयों के उत्सव दिवाली (Diwali Utsav) की देशभर में धूम मची हुई है, पांच दिवसीय उत्सव का तीसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है, जिसे दीपावली (Deepawali) या लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) के नाम से जाना जाता है. इस दिन लोग माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के साथ ही जमकर पटाखे फोड़ते हैं और आतिशबाजी करके पर्व की खुशियों को सेलिब्रेट करते हैं. कई बार पटाखों को लेकर लोगों के बीच कलेश (Kalesh) भी हो जाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो पड़ोसियों के बीच अत्यधिक पटाखे फोड़ने को लेकर कलेश हो गया, जिसमें से एक पड़ोसी ने गुस्से में पहली मंजिल की बालकनी से सिलेंडर फेंक दिया.

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- दो पड़ोसियों में से एक अत्यधिक पटाखे फोड़ रहा था और दूसरा चिढ़ गया, इसलिए उन्होंने पहली मंजिल की बालकनी से गैस सिलेंडर फेंक दिया और फिर पूरी भीड़ इकट्ठा हो गई. यह भी पढ़ें: दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान शख्स ने छोड़ा रॉकेट, कुत्ते ने दिया गजब का रिएक्शन, देखें मजेदार Viral Video

अत्यधिक पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ दो पड़ोसियों में कलेश

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पड़ोसी ने पहली मंजिल से सिलेंडर नीचे फेंक दिया, जिसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इस दौरान लोगों के बीच बहस भी हो रही है. बताया जा रहा है कि एक पड़ोसी अत्यधिक पटाखे फोड़ रहा था, जिससे दूसरे पड़ोसी को गुस्सा आ गया और उसने सिलेंडर नीचे फेंक दिया, देखते ही देखते नीचे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).