वायरल

Viral Video: क्या स्कूल की छात्रा के अंदर घुस गई किसी की आत्मा? उसकी अजीबो-गरीब हरकतें देख दंग रह जाएंगे आप

बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूली छात्रा अजीबो-गरीब हरकतें कर रही है, जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि क्या उसके शरीर में कोई आत्मा घुस गई है.

Viral Video: क्या स्कूल की छात्रा के अंदर घुस गई किसी की आत्मा? उसकी अजीबो-गरीब हरकतें देख दंग रह जाएंगे आप
अजीबो-गरीब हरकतें करती लड़की (Photo Credits: X)

Viral Video: एक तरफ जहां अधिकांश लोग भूत-प्रेत या आत्माओं (Ghosts And Spirits) जैसी चीजों पर विश्वास नहीं करते हैं तो वहीं कई लोग भूत-प्रेत या नकारात्मक शक्तियों (Negative Energies) के अस्तित्व पर भरोसा करते हैं, लेकिन कई लोगों का मानना है कि ये केवल मन का वहम होता है, भूत-प्रेत जैसी कोई चीज इस दुनिया में नहीं होती है. हालांकि कई बार ऐसी विचित्र घटनाएं भी देखने को भी मिलती हैं, जिसे देखने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या सच में आत्माओं या भूत-प्रेतों का अस्तित्व होता भी है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक स्कूली छात्रा (School Student) अजीबो-गरीब हरकतें कर रही है, जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि क्या उसके शरीर में कोई आत्मा घुस गई है.

हैरान करने वाले इस वीडियो को एक्स पर @ParanormaIVideo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो 26.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा- उसे भूत-प्रेत की समस्या है? एक अन्य ने लिखा है- क्या कोई समझा सकता है कि यह क्या है? यह भी पढ़ें: Ghost Viral Video: रात के अंधेरे में पार्क में एक्सरसाइज करता भूत, नजारा देख पुलिस वालों के उड़े होश

देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लास में स्कूल की एक छात्रा अजीबो-गरीब हरकतें कर रही है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कोई आत्मा उसके शरीर में दाखिल हो गई है. यह छात्रा बेंच पर लेटी हुई है और चीख रही है, जबकि उसके आस-पास खड़े छात्रों ने उसे पकड़ रखा है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लड़की को आखिर हुआ क्या है?

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).