Viral Video: युद्ध का मैदान बना अदालत परिसर, कोर्ट के बाहर सास-बहू में जमकर लते लात घूंसे
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोर्ट परिसर के बाहर सास-बहू आपस में लड़ने लगती हैं. दोनों के बीच की यह लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि उनके बीच लात-घूंसों की बरसात होने लगती है.
Viral Video: सास-बहू का रिश्ता खट्टा-मीठा होता है, जहां नोकझोंक और लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है. सास-बहू के रिश्ते में किसी न किसी बात को लेकर अक्सर छोटी-मोटी नोकझोंक हो ही जाती है, लेकिन अगर दोनों के बीच की लड़ाई गंभीर हो जाए तो फिर चिंता की बात है. एक तरफ जहां सास-बहू में अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ इस रिश्ते में कभी-कभार भयंकर लड़ाई भी देखने को मिलती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कोर्ट परिसर (Court Premises) के बाहर सास-बहू आपस में लड़ने लगती हैं. दोनों के बीच की यह लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि उनके बीच लात-घूंसों की बरसात होने लगती है. इस महासंग्राम को देखकर किसी के भी होश फाख्ता हो सकते हैं.
इस वीडियो को @gharkeklesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कोर्ट के बाहर सास और बहू के बीच कलेश. घटना नासिक की बताई जा रही है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 683.3k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Delhi Court Brawl Video: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में वकीलों के बीच विवाद के बाद लड़ाई, जमकर चले लात-घूंसे (Watch Video)
कोर्ट के बाहर सास-बहू में जमकर लते लात घूंसे
Kalesh b/w Mother-in-Law and Daughter-in-Law Outside Court, Nashik MH
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 21, 2025
वीडियो में देखा जा सकता है कि कोर्ट रूम के बाहर दो मर्दों और दो औरतों के बीच जबरदस्त घमासान मचा हुआ है. वो इस कदर एक-दूसरे पर लात-घूसों की बरसात कर रहे हैं, जैसे कि उनके बीच कोई बड़ा युद्ध छिड़ गया हो. एक तरफ जहां सास अपने बहू के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक रही है तो वहीं बहू भी सास को नोचने से पीछे नहीं हट रही है. पहले तो वहां मौजूद लोग दर्शक बनकर इस लड़ाई को देखते रहे, फिर उन्होंने विवाद सुलझाने के लिए सरकारवाड़ा पुलिस को बुलाया. घटना महाराष्ट्र के नासिक जिले की बताई जा रही है, जहां परिवार के सदस्य एक-दूसरे को गालियां देते और मारपीट करते नजर आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

