Viral Video: रात के अंधेरे में बाइक से कहीं जा रहा था कपल, दिखी ऐसी खतरनाक चीज कि गाड़ी छोड़ भागने पर हुए मजबूर
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ बाइक से कहीं जा रहा होता है कि अचानक उनकी नजर सामने से आ रहे शेर पर पड़ जाती है. खतरनाक शेर को सामने देखते ही कपल की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है और वो बाइक वहीं पर छोड़कर भागने पर मजबूर हो जाते हैं.
Lion Viral Video: जरा सोचिए रात के अंधेरे में आप बाइक (Bike) पर सवार होकर अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे हों और अचानक सामने कोई खतरनाक चीज (Dangerous Thing) दिख जाए तो ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है कि आप अपनी जान बचाने के लिए वहां से उल्टे पांव दौड़ लगा लेंगे. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी के साथ बाइक से कहीं जा रहा होता है कि अचानक उनकी नजर सामने से आ रहे शेर पर पड़ जाती है. खतरनाक शेर को सामने देखते ही कपल की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है और वो बाइक वहीं पर छोड़कर भागने पर मजबूर हो जाते हैं. वीडियो गुजरात (Gujarat) के गिर (Gir) का बताया जा रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @wildtrails.in नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो के साथ यूजर ने दावा किया है कि यह गुजरात के गिर का है. इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- शख्स बाइक छोड़कर इसलिए भागा, क्योंकि उसे मालूम था कि अगर वो गाड़ी घुमाने में अपना समय बर्बाद करेगा तो खूंखार शेर उस तक पहुंच जाएगा. वहीं एक अन्य ने लिखा है- लड़ते-झगड़ते समय और खिसकने के समय हम सभी अक्सर अजीब चीजें कर बैठते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: शेर को देखते ही डर के मारे झाड़ियों में छिप गया जानवर, लेकिन एक गलती के चलते गंवानी पड़ी जान
शेर को देख भागने पर मजबूर हुआ कपल
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी मेन रोड़ से कॉलोनी के भीतर की सड़क की ओर मुड़ते हैं, लेकिन अगले ही पल सड़क पर उन्हें शेर दिखाई देता है, जिसे देखकर उनकी जान हलख में अटक जाती है. शख्स कुछ समझ पाता उससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठी महिला उतरकर भागने लगती है. इसके बाद शख्स भी बाइक वहीं छोड़कर वहां से जान बचाने के लिए दौड़ लगा लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2024 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

