वायरल

Viral Video: बालकनी से नीचे गिरने वाला था मासूम, लोगों की मदद से ऐसे बाल-बाल बची बच्चे की जान

वायरल हो रहे वीडियो में एक मासूम बच्चा बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर की बालकनी से गिरने वाला होता है, लेकिन तभी लोगों की मदद से किसी तरह उसकी जान बाल-बाल बच जाती है.

Viral Video: बालकनी से नीचे गिरने वाला था मासूम, लोगों की मदद से ऐसे बाल-बाल बची बच्चे की जान
लोगों ने बचाई मासूम की जान (Photo Credits: X)

Viral Video: हर माता-पिता को इस संसार में सबसे ज्यादा फिक्र अपने बच्चों की होती है. पैरेंट्स अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए कोई भी बलिदान देने से नहीं चूकते हैं और अगर उन पर कोई आंच आ जाए तो वो पूरी दुनिया से लड़ने को तैयार हो जाते हैं. खासकर, छोटे बच्चों पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि जरा सी लापरवाही बच्चों के लिए भारी भी पड़ सकती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक मासूम बच्चा बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर की बालकनी से गिरने वाला होता है, लेकिन तभी लोगों की मदद से किसी तरह उसकी जान बाल-बाल बच जाती है.

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 828.2k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- बच्चा वहां कैसे पहुंचा, जबकि दूसरे ने लिखा है- भगवान का शुक्र है बच्चे को बचा लिया गया. यह भी पढ़ें: VIDEO: स्कूल में खेलते-खेलते मासूम बच्चे की अचानक मौत, CCTV फुटेज आया सामने, हार्ट अटैक की आशंका

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नवजात बच्चा बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के छज्जे पर जाकर बैठ गया, जो कि पूरी तरह से खुला है. बच्चा बिल्कुल किनारे पर आ जाता है, जिसे देख ऐसा लगता है कि वो किसी भी पल गिरने वाला है. वहीं बच्चे को बचाने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है, कुछ लोग चादर फैलाकर बालकनी के नीचे खड़े हो जाते हैं, जबकि दो-तीन लोग बालकनी के छज्जे पर खड़े होकर बच्चे को बचाने की कोशिश करते हैं. उनकी कोशिश के चलते आखिरकार बच्चे की जान बाल-बाल बच जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).