Viral Video: रील बनाने के लिए समंदर की लहरों में ले गए कार, हुआ कुछ ऐसा... लड़कों पर हो गई एफआईआर

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के थार लेकर समुद्र के किनारे घूमने के लिए आते हैं और रील्स बनाने के चक्कर में उनकी कार समंदर की लहरों में फंस जाती है, जिसके चलते न सिर्फ उन्हें परेशान होना पड़ता है, बल्कि उन पर एफआईआर भी दर्ज हो जाती है.

समंदर की लहरों में फंसी थार (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर फेमस होने के लिए कुछ लोगों पर रील्स (Reels) बनाने का नशा इस कदर सवार रहता है कि वो इसके लिए अपनी जान भी जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं. ये लोग अच्छी रील के चक्कर में बड़ी से बड़ी मुसीबत मोल लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं, जिसके चलते कई बार उन्हें लेने के देने पड़ जाते हैं. कई लोग तो अपनी जान खतरे में डालकर बाइक या कार से स्टंट (Stunt) करने लगते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के थार लेकर समुद्र के किनारे घूमने के लिए आते हैं और रील्स बनाने के चक्कर में उनकी कार समंदर की लहरों में फंस जाती है, जिसके चलते न सिर्फ उन्हें परेशान होना पड़ता है, बल्कि उन पर एफआईआर (FIR) भी दर्ज हो जाती है.

इस वीडियो को @priyarajputlive नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 117.4k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- अति आत्मविश्वास के चक्कर में युवा कई बार मूर्खता की सभी हदें लांघ जाते हैं. वहीं एक अन्य ने लिखा है- बह जाती थार तब समझ आता, यहां से निकलने के बाद फिर से हेकड़ी दिखाएंगे. यह भी पढ़ें: Viral Video: रील बनाने की ऐसी दीवानगी! खतरनाक स्टंट करने के लिए लड़के का हाथ थामकर हवा में लटकी लड़की

समंदर की लहरों में फंसी थार

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के रील बनाने के लिए दो थार कारों को कच्छ के मुंद्रा तट पर गहरे पानी में उतार देते हैं. उसी दौरान हाईटाइड आने की वजह से दोनों वाहन लहरों की चपेट में आ जाते हैं. समंदर की लहरों में कारों के फंस जाने की वजह से आसपास मौजूद कुछ लोग लड़कों की मदद के लिए आगे आते हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन लड़कों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी