Capybara Viral Video: पानी में चलने का अभ्यास करता दिखा कैपीबारा, उसकी क्यूटनेस देख फिदा हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर कैपीबारा नाम के जीव का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पानी में चलने का अभ्यास करता हुआ दिखाई दे रहा है.
Capybara Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर विभिन्न प्रकार के जीवों के वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें से अधिकांश प्रजातियां काफी सामान्य होती है, जिन्हें लोग जानते हैं. हालांकि इंटरनेट पर देखे जाने वाले जानवरों में कुछ जानवर ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर कैपीबारा (Capybara) नाम के जीव का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो पानी में चलने का अभ्यास करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- युवा कैपीबारा पानी में चलने का अभ्यास कर रहा है.
शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 18.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में एक नन्हा कैपीबारा अपना बैलेंस बनाते हुए पानी में चलने का अभ्यास करता हुआ नजर आ रहा है. इस दौरान उसकी क्यूटनेस देखते ही बन रही है और यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. यह भी पढ़ें: मां जैसी इस दुनिया में कोई नहीं, पंख फैलाकर अपने बच्चों को बारिश में भीगने से बचाती दिखी मादा बत्तख (Watch Viral Video)
पानी में चलने का अभ्यास करता कैपीबारा
Young capybara practicing walking in water
📹zwfmiami
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) January 6, 2024
आपको बता दें कि कैपीबारा अपनी असामान्य आदतों के लिए जाने जाते हैं, जैसे कि वो सुबह अपना मल खाते हैं. कैपीबारा पानी के नीचे पांच मिनट तक अपनी सांस रोक सकता है. कैपीबारा को प्रकृति का ऊदबिलाव भी कहा जाता है. यह जानवर पूरे दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पाया जाता है. ये दिखने में बिल्कुल सुअरों की तरह दिखते हैं. अगर कोई शिकारी इन पर हमला करता है तो ये पानी में कूद जाते हैं और सतह के नीचे छिप जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

