Viral Video: सुंदर महिला के साथ बैठे शख्स को देख ऊंट को हुई जलन, गुस्से में आकर जानवर ने किया कुछ ऐसा कि...
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक सुंदर महिला के बगल में बैठे शख्स को देखकर ऊंट को ऐसी जलन होती है कि गुस्से में आकर वो उस शख्स को जोरदार किक मार देता है. अपनी इस हरकत के कारण यह जलनखोर ऊंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
Camel Viral Video: इंसानों में एक-दूसरे के प्रति जलन की भावना का होना स्वाभाविक है और इसे बहुत कॉमन माना जाता है. किसी न किसी बात को लेकर एक इंसान अक्सर दूसरे इंसान से जलने लगता है, लेकिन क्या इस तरह की भावना जानवरों (Animals) में भी देखने को मिलती है, क्या जानवर भी एक-दूसरे के प्रति या फिर इंसानों के प्रति जलन की भावना रखते हैं? दअरसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) को देखकर आप भी यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. वायरल हो रहे वीडियो में एक सुंदर महिला (Beautiful Woman) के बगल में बैठे शख्स को देखकर ऊंट (Camel) को ऐसी जलन होती है कि गुस्से में आकर वो उस शख्स को जोरदार किक मार देता है. अपनी इस हरकत के कारण यह जलनखोर ऊंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
इस मजेदार वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- जेलस किक... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 49.5k व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे सैकड़ों लोगों ने रीट्वीट और हजारों लोगों ने लाइक किया है. इस पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- सोशल डिस्टेंस प्लीज, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- जानवर भी पहचानते हैं इन्हें. यह भी पढ़ें: पंख फैलाकर उल्लू ने भरी उड़ान, ऊंचाई पर जाने के बजाय जमीन पर बिछी बर्फ की सफेद चादर पर गिरा धड़ाम (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Jealous kick 🦵 pic.twitter.com/yVDWcvY5nl
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) February 7, 2022
वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि अंगूर के साथ लंगूर का बैठना ऊंट को भी पसंद नहीं आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जगह पर एक सुंदर महिला के साथ एक शख्स बैठा हुआ है और उनके पीछे से कुछ ऊंट गुजर रहे हैं. ऊंटों के इस काफिले में शामिल एक ऊंट को शख्स का महिला के साथ बैठना रास नहीं आता है और गुस्से में आकर वो शख्स को पीछे से एक जोरदार किक मारता है. शख्स गिरते-गिरते बच जाता है और ऊंट की इस हरकत पर दोनों पीछे पलटकर हैरत भरी नजरों से देखने लगते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2022 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

