वायरल

Viral Video: मां भैंस की सुरक्षा के लिए विशालकाय हाथी से भिड़ गया बछड़ा, हिम्मत देख पीछे हटने पर मजबूर हुए गजराज

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बछड़ा अपनी मां को बचाने के लिए विशालकाय हाथी से भिड़ जाता है. यहां दिलचस्प बात तो यह है कि नन्हे बछड़े की हिम्मत देखकर गजराज अपने कदम पीछे हटाते हुए नजर आ रहे हैं.

Viral Video: मां भैंस की सुरक्षा के लिए विशालकाय हाथी से भिड़ गया बछड़ा, हिम्मत देख पीछे हटने पर मजबूर हुए गजराज
हाथी से भिड़ा बछड़ा (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें अक्सर शिकार से जुड़े नजारे देखने को मिलते हैं. उनमें ऐसे वीडियोज भी नजर आ जाते हैं, जिनमें मां अपने बच्चे को बचाने के लिए खूंखार शिकारी जानवर से भिड़ती नजर आती है, भले ही सामने वाला जानवर कितना ही ज्यादा ताकतवर क्यों न हो. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बछड़ा (Calf) अपनी मां को बचाने के लिए विशालकाय हाथी (Elephant) से भिड़ जाता है. यहां दिलचस्प बात तो यह है कि नन्हे बछड़े की हिम्मत देखकर गजराज अपने कदम पीछे हटाते हुए नजर आ रहे हैं.

इस दिलचस्प वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 651.4k व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मां को बचाने के लिए भैंस का बछड़ा हाथी से लड़ गया. यह भी पढ़ें: Elephant Viral Video: पेड़ से कटहल तोड़ने के लिए हाथी ने अपनाई गजब की ट्रिक, गजराज की समझदारी के कायल हुए लोग

मां को बचाने के लिए हाथी से भिड़ गया बछड़ा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक बछड़ा अपनी मां की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालते हुए विशालकाय गजराज से पंगा ले लेता है. वो बिना डरे हाथी के सामने न सिर्फ खड़ा होता है, बल्कि उसे पीछे हटने पर भी मजबूर कर देता है. वीडियो में देख सकते हैं कैसे हाथी उल्टे पांव पीछे की ओर जाने लगा. हालांकि बछड़े के पीछे-पीछे उसकी मां को भी दौड़ते हुए देखा जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).