वायरल

Viral Video: बिन बुलाए शादी के पंडाल में घुसकर सांड ने मचाया उत्पात, जान बचाकर भागते नजर आए लोग

शादी से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के मंडप में घुसकर एक सांड को उत्पात मचाते देखा जा सकता है. सांड बिन बुलाए मेहमान की तरह शादी के मंडप में घुस जाता है और गार्ड से लेकर बारातियों तक को दौड़ा लेता है.

Viral Video: बिन बुलाए शादी के पंडाल में घुसकर सांड ने मचाया उत्पात, जान बचाकर भागते नजर आए लोग
शादी के पंडाल में सांड का उत्पात (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: शादियों का सीजन (wedding Season) चल रहा है और आए दिन शादियों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) के अलावा बारात से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कई बार शादियों में खाना खाने के लिए बिन बुलाए मेहमान भी पहुंच जाते हैं. इसी कड़ी में शादी से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के मंडप में घुसकर एक सांड (Bull) को उत्पात मचाते देखा जा सकता है. सांड बिन बुलाए मेहमान की तरह शादी के मंडप में घुस जाता है और गार्ड से लेकर बारातियों तक को दौड़ा लेता है. इस वीडियो को देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं.

इस वीडियो को नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बिन बुलाए बाराती. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सांड के उत्पात को देखकर हैरान हो रहे हैं. वीडियो में एक शख्स जब सांड को भगाने की कोशिश करता है तो सांड हमला करके उसी को भगा देता है. यह भी पढ़ें: एक ही शख्स पर कई सांडों ने किया जबरदस्त अटैक, Viral Video में देखें कैसे बाल-बाल बची उसकी जान

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी शादी समारोह का भव्य आयोजन किया गया है. शादी के पंडाल के पास सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गार्ड को भी नियुक्त किया गया है. अचानक एक सांड बिन बुलाए मेहमान की तरह शादी के पंडाल में दाखिल हो जाता है और जमकर उत्पात मचाने लगता है. सांड गार्ड को भगाने के साथ-साथ बारातियों को भी दौड़ाने लगता है. सांड से बचने के लिए लोग यहां-वहां भागते नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2022 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).