एक ही शख्स पर कई सांडों ने किया जबरदस्त अटैक, Viral Video में देखें कैसे बाल-बाल बची उसकी जान
वीडियो में कुछ लोग खतरनाक सांडों के आगे दौड़ते हुए और खुद को बचाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें एक शख्स पर एक के बाद एक कई गुस्सैल सांड अटैक करते हैं, बावजूद इसके शख्स की जान बाल-बाल बच जाती है.
Viral Video: रिहायशी इलाकों (Residential Area) में घूमने वाले आवारा सांड (Bull) अक्सर राह चलते लोगों पर अपना गुस्सा उतार देते हैं और उन पर अटैक करते हैं. सांडों के हमलों से जुड़ी कई घटनाएं आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलती रहती हैं. सांडों के हमले (Bulla Attack) में लोग बुरी तरह से घायल भी हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बुल फाइट को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं. वीडियो में कुछ लोग खतरनाक सांडों के आगे दौड़ते हुए और खुद को बचाते हुए नजर आ रहे हैं, इसी दौरान एक शख्स पर एक के बाद एक कई गुस्सैल सांड अटैक करते हैं, बावजूद इसके शख्स की जान बाल-बाल बच जाती है.
इस वीडियो को नरेंद्र सिंह नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- बस इतना ही किस्मतवाला बनना है. रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: किसी ने फेंका पानी तो गुस्से में आगबबूला हो गया सांड, सड़क से जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग उठाक जमीन पर पटका (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
बस इतना ही किस्मतवाला बनना है...#Viral #viralvideos2022 #Trending #TrendingNow pic.twitter.com/TzpXaa4YcO
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) November 23, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पर तेजी से भागते हुए नजर आ रहा है, जिसपर सांडों का एक झुंड उस पर हमला करता है. इस दौरान शख्स बड़ी ही समझदारी और चालाकी से खुद को सांडों से बचाता हुआ दिखाई दे रहा है. वो सांडों को चकमा देते हुए सड़क किनारे बनी बाड़ को पार कर जाता है. हालांकि एक बार वो सांड के हमले की चपेट में आने के बाद जमीन पर भी गिरता है, लेकिन पल भर में वो खुद को संभाल लेता है और उनके हमले से बाल-बाल बच जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2022 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

