Viral Video: दुल्हन लहंगे की जगह रिप्ड जींस में फेरे लेना चाहती है, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक देसी दुल्हन को भारी लहंगे की जगह कम्फ़र्टेबल जींस में अपनी शादी में फेरा समारोह में जाने के लिए इच्छा जताते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को विटी वेडिंग नाम के एक पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था और इसमें मुद्रा भगत नाम की एक दुल्हन दिखाई दे रही है....
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक देसी दुल्हन (Desi Dulhan) को भारी लहंगे की जगह कम्फ़र्टेबल जींस में अपनी शादी में फेरा समारोह में जाने के लिए इच्छा जताते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को विटी वेडिंग नाम के एक पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था और इसमें मुद्रा भगत नाम की एक दुल्हन दिखाई दे रही है. यह वीडियो 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 57 हजार से भी अधिक लाइक्स के साथ वायरल हो चुका है. यह भी पढ़ें: Shocking! महिला ने सुपरमार्केट में चिप्स का पैकेट खोलकर खाया, उसमें थूका फिर उसे Reseal कर शेल्फ में रखा, देखें वायरल वीडियो
वीडियो में दुल्हन लाल लहंगे के दुपट्टे और ब्लाउज में खूबसूरत दिख रही है, लेकिन लहंगे की जगह रिप्ड लाइट-वॉश डेनिम जींस पहनी हुई है. जबकि रिश्तेदार उसे फेरे के लिए ले जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, दुल्हन कहती है, "मेरेको लहंगे में नहीं जाना, मुझे ऐसे ही जाना है (मैं लहंगा नहीं पहनना चाहती, मैं बस इस तरह जाना चाहती हूं)" हर कोई हंसने लगता है और उसका एक रिश्तेदार उसे ऐसे ही नीचे ले जाने की पेशकश करता है.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दुल्हन को परंपराओं का सम्मान करना चाहिए और लहंगा पहनना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ एक दिन के लिए है. यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और लोग इस वीडियो पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'क्यों अपना ट्रेडिशन ख़राब कर रही हो? इतना तो अमेरिका में भी नहीं होता, अपनी शादी के दिन वेडिंग गाउन पहनते हैं. वहीं दूसरी यूजर ने कहा तो लहंगा क्यों बनवाया?
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2021 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

