वायरल

Viral Video: शादी के मंडप में बैठकर सोने लगी दुल्हन, उसे जगाने के लिए दूल्हे ने चुपके से की ऐसी हरकत

शादी के मंडप से दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंडप के भीतर बैठे-बैठे दुल्हन सोने लगती है और उसे जगाने के लिए दूल्हा चुपके से ऐसी हरकत करता है, जिसे देख आप भी हंस पड़ेंगे.

Viral Video: शादी के मंडप में बैठकर सोने लगी दुल्हन, उसे जगाने के लिए दूल्हे ने चुपके से की ऐसी हरकत
मंडप में सोती दुल्हन (Photo Credits: Instagram)

Bride-Groom Viral Video: शादियों के सीजन (Wedding Season) में शादी (Wedding) और दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) से जुड़े तमाम तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें से कई वीडियो वाकई में इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देख चेहरे पर न चाहते हुए भी हंसी आ जाती है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि शादी की रस्मों को निभाते-निभाते दूल्हा-दुल्हन थककर चूर हो जाते हैं. ऐसे में कभी-कभी मंडप में बैठे-बैठे उन्हें नींद भी आने लगती है. इंटरनेट पर शादी के मंडप से दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मंडप के भीतर बैठे-बैठे दुल्हन सोने लगती है और उसे जगाने के लिए दूल्हा चुपके से ऐसी हरकत करता है, जिसे देख आप भी हंस पड़ेंगे.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @futra_baisa_banna1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है, जबकि एक अन्य ने लिखा है- ऐसे समय में नींद आ ही जाती है. यह भी पढ़ें: Bride caught sleeping During Wedding: शादी की रस्मों से पहले दुल्हन को आ गई नींद, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं और पंडित शादी की रस्में निभा रहा है. शादी की रस्मों के दौरान मंडप में बैठी दुल्हन को नींद आ जाती है और वो सोने लगती है. दुल्हन को सोते देख दूल्हा उसे जगाने की कोशिश करता है, वो धीरे से दुल्हन को कुहनी मारता है, जिससे दुल्हन उठ जाती है. दूल्हा जिस तरह से अपनी दुल्हनियां को नींद से जगाता है, वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).