वायरल

Viral Video: देखते ही देखते पिज्जा लेकर आसमान में उड़ गई चिड़िया, मेज पर पड़ा रह गया खाली डिब्बा

एक चिड़िया का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो टेबल पर रखे पिज्जा को लेकर देखते ही देखते आसमान में उड़ान भरने लगती है और टेबल पर पिज्जा का डिब्बा खाली धरा का धरा रह जाता है. पिज्जा लेकर आसमान में फुर्र होने वाली चिड़िया का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

Viral Video: देखते ही देखते पिज्जा लेकर आसमान में उड़ गई चिड़िया, मेज पर पड़ा रह गया खाली डिब्बा
पिज्जा लेकर आसमान में उड़ी चिड़िया (Photo Credits: Instagram)

Bird Viral Video: आसमान में उड़ने वाले पक्षियों (Birds) को देखना, उनकी आवाज सुनना अधिकांश लोग पसंद करते हैं. कई बार नहीं चिड़िया या छोटे पक्षी हमारे घर-आंगन में भी नजर आते हैं, लेकिन जैसे ही उनके पास जाने की कोशिश की जाए वो झट से फुर्र हो जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आए दिन पक्षियों से जुड़े रोचक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक चिड़िया का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो टेबल पर रखे पिज्जा (Pizza) को लेकर देखते ही देखते आसमान में उड़ान भरने लगती है और टेबल पर पिज्जा का डिब्बा खाली धरा का धरा रह जाता है. पिज्जा लेकर आसमान में फुर्र होने वाली चिड़िया का वीडियो (Bird Viral Video) इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

पक्षी को पिज्जा का एक बड़ा टुकड़ा चुराकर उड़ते हुए देख लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है. कुछ लोग जहां इस घटना से बेहद खुश हैं तो कुछ लोगों का दावा है कि इस वीडियो से छेड़छाड़ की गई है, जबकि कई लोगों ने पूछा है कि यह वीडियो असली है या नकली. यह भी पढ़ें: पक्षी को तंग करके बुरे फंसे नन्हे गजराज, चिड़िया ने ऐसे सिखाया हाथी को सबक (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Robert Tolppi (@roberttolppi)

वायरल हो रहे वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि एक महिला अपने घर के पीछे बने गार्डन में टेबल पर पिज्जा रखकर एन्जॉय कर रही थी. महिला शायद कुछ क्षण के लिए वहां से उठती है और जब वो वापस आती है तो देखती है कि पिज्जा तो गायब हो चुका है. महिला जब आसमान की तरफ देखती है तो नजारा देखकर दंग रह जाती है, क्योंकि टेबल से पिज्जा का बड़ा सा टुकड़ा लेकर चिड़िया आसमान में उड़ जाती है और मेज पर खाली पिज्जा का बॉक्स नजर आता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2022 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).