Viral Video: बॉल से खेलते हुए टब में गिरा बेबी पांडा, मामा पांडा ने आकर बचाया, देखें क्यूट वीडियो
सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवरों में भी मजबूत मातृ प्रवृत्ति होती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक मदर पांडा को टब में गिरने के बाद अपने नन्हे-मुन्नों को बचाने के लिए आते दिखाया गया है. वीडियो में सबसे पहले जिओ क्यूई जी नाम के एक विशाल पांडा का प्यारा शावक दिखाई देता है....
Viral Video: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवरों में भी मजबूत मातृ प्रवृत्ति होती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक मदर पांडा को टब में गिरने के बाद अपने नन्हे-मुन्नों को बचाने के लिए आते दिखाया गया है. वीडियो में सबसे पहले जिओ क्यूई जी नाम के एक विशाल पांडा का प्यारा शावक दिखाई देता है, जो अपने पंजों से गेंद खेलता और संतुलित करता है. बाद में, पांडा शावक एक टब में गिर जाता है और गेंद को बाहर निकालने की कोशिश करते हुए वहीं फंस जाता है. अपने बच्चे को संघर्ष करते देख, मम्मी पांडा ने बेबी पांडा को बचाया. वीडियो को स्मिथसोनियन जू (smithsonianzoo) ने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ साझा किया था, जिसमें लिखा था, "अगर यह देखने के लिए एक प्रतियोगिता होती कि कौन सबसे प्यारे तरीके से अपने पंजे पर गेंद को संतुलित कर सकता है, तो विशाल पांडा शावक जिओ क्यूई जी ( Xiao Qi Ji) को एक सही स्कोर प्राप्त होगा!" यह भी पढ़ें: Viral Video: स्लाइड पर खेलते हुए 4 पांडा ने अपनी क्यूटनेस जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मनमोहक वीडियो
4 दिन पहले अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 121 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और बेशक ढेर सारा प्यार भी. क्यूट पांडा को खेलते हुए देखकर नेटिज़न्स खुश हैं और पोस्ट पर लव और हार्ट के इमोजी डाल रहे हैं.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
एक यूजर ने लिखा, ''लोल. यह कह रहा है मुझे बाहर निकालो माँ" एक यूजर ने कहा बहुत ही क्यूट पांडा है. वहीँ दूसरे यूजर ने लिखा इस वीडियो को देखना बंद नहीं कर सकता एंड सबसे जबरदस्त है. एक तीसरे यूजर ने लिखा, "मैं उसे किस और हग करना चाहता हूं. इस क्यूट पांडा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

