वायरल

Viral Video: एयर होस्टेस ने खाली फ्लाइट में 'बलम पिचकारी' गाने पर किया जबरदस्त डांस, इंटरनेट पर छाया वीडियो

पिछले साल, इंडिगो की एक एयर होस्टेस ने श्रीलंकाई गाने माणिक मगे हिते पर अपने डांस का एक वीडियो क्लिप साझा करने के बाद वायरल हो गई थी. तब से, यह केबिन क्रू के बीच एक चलन बन गया है. इंटरनेट पर कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें एयर होस्टेस लोकप्रिय गानों पर डांस कर रही हैं...

Viral Video: एयर होस्टेस ने खाली फ्लाइट में 'बलम पिचकारी' गाने पर किया जबरदस्त डांस, इंटरनेट पर छाया वीडियो
एयर होस्टेस ने 'बलम पिचकारी' गाने पर किया डांस

Viral Video: पिछले साल, इंडिगो की एक एयर होस्टेस ने श्रीलंकाई गाने माणिक मगे हिते पर अपने डांस का एक वीडियो क्लिप साझा करने के बाद वायरल हो गई थी. तब से, यह केबिन क्रू के बीच एक चलन बन गया है. इंटरनेट पर कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें एयर होस्टेस लोकप्रिय गानों पर डांस कर रही हैं. इस ट्रेंड को जिंदा रखते हुए स्पाइसजेट की एक एयर होस्टेस को खाली फ्लाइट में दीपिका पादुकोण के गाने 'बलम पिचकारी' पर डांस करते देखा गया. वीडियो में सबसे पहले एक सीनियर फ्लाइट अटेंडेंट उमा मीनाक्षी को अपनी फ्लाइट अटेंडेंट की ड्रेस में लोकप्रिय होली गीत पर नाचते हुए दिखाया गया है. यह भी पढ़ें: Viral Dance Video: स्पाइसजेट एयर होस्टेस ने खाली फ्लाइट में ध्वनि भानुशाली के गाने मेरा यार पर किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

उसके बाद एक सफेद सलवार सूट में उसकी गाने पर डांस करती दिखाई देती हैं. पेप्पी गाने पर थिरकती वक्त वो जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती हैं और वह मस्ती करती दिख रही है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'होली स्पेशल, होली की शुभकामनाएं सभी को. Disclaimer :- (यात्रियों के बिना जमीन पर शूट किया गया वीडियो, पूर्व अनुमति ली गई है. कोई सुरक्षा बाधा नहीं है) ट्रेंड के साथ उड़ें”

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by UMA MEENAKSHI (@yamtha.uma)

4 दिन पहले शेयर किया गया यह वीडियो वायरल हो गया है और यूजर्स केबिन क्रू के ट्रेंडिंग गानों पर डांस करने के इस ट्रेंड को खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो को अब तक 20,000 से ज्यादा लाइक्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं. कई लोगों ने उनके डांस को पसंद किया, हार्ट और फायर वाले इमोजी शेयर किए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).