Viral Video: बच्ची की ब्रेन सर्जरी के बाद पिता ने उसकी तरह ही मुंडवाया सिर और लगवाए टांके, इमोशनल तस्वीर हुई वायरल
एक पिता और एक बेटी के बीच के बाँड को शब्दों में मापा या समझाया नहीं जा सकता. यह बहुत प्यारी और शुद्ध है और यह वायरल तस्वीर इसका एक आदर्श उदाहरण है. इमोशनल तस्वीर में एक पिता ने उसी तरह से अपना सिर मुंडाया जैसे उसकी बच्ची की ब्रेन सर्जरी के बाद हुई थी और यह तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है और लोगों का दिल जीत रही है....
Viral Video: एक पिता और एक बेटी के बीच के बाँड को शब्दों में मापा या समझाया नहीं जा सकता. यह बहुत प्यारी और शुद्ध है और यह वायरल तस्वीर इसका एक आदर्श उदाहरण है. इमोशनल तस्वीर में एक पिता ने उसी तरह से अपना सिर मुंडाया जैसे उसकी बच्ची की ब्रेन सर्जरी (Brain Surgery) के बाद हुई थी और यह तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है और लोगों का दिल जीत रही है. अब वायरल हो रही तस्वीर में पिता को अपनी बेटी के सिर को प्यार से छूते हुए देखा जा सकता है. उन दोनों ने अपने बालों का एक हिस्सा मुंडवा लिया है. पिता के मुंडे हुए हिस्से पर बेटी की तरह ही उसकी ब्रेन सर्जरी के बाद एक टांके का निशान हैं. यह भी पढ़ें: ये खबर रुला देगी: बीमार मां के लिए 6 साल की बच्ची जब लोगों से भीख मांगने लगी
इस तस्वीर को Figen नाम की ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है “इस छोटी सी बच्ची की ब्रेन सर्जरी हुई थी और उसके पिता ने अपने बालों के साथ भी ऐसा ही किया था! इस तस्वीर ने मुझे रुला दिया.
देखें पोस्ट:
The little baby had brain surgery and her dad did the same to his own hair! Made me cry! ❤️pic.twitter.com/S5VDhK8HPn
— Figen (@TheFigen) January 25, 2022
ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से इस तस्वीर को 8 हजार से अधिक लाइक्स और 1 हजार से अधिक रिट्वीट मिल चुके हैं. नेटिज़न्स को पिता और बेटी का ये जबरदस्त बाँड बहुत पसंद आया और उन्होंने ने कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की बढ़ ला दी है. एक यूजर ने लिखा एक असली पिता ही ऐसा कर सकता है. वहीं एक और यूजर ने इस पिता के लिए रिसपेक्ट व्यक्त किया है. वही एक और यूजर ने लिखा अद्भूत जेस्चर,'मुझे उम्मीद है कि वह अभी ठीक है'
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2022 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

