Viral Video: ट्रेन में छोटे से बच्चे ने ढोलक की बीट पर गाया 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गाना, वीडियो देख बन जाएंगे फैन
प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और वायरल हो रहा यह वीडियो यह साबित कर देगा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लड़के सहदेव दिर्डो (sahadev dirdo) के 'बसपन का प्यार' गाना वायरल होने के बाद, एक और बच्चा बादशाह के लोकप्रिय 'अभी तो पार्टी शुरू हुई' गाने के लिए सुर्खियां बटोर रहा है...
Viral Video: भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और वायरल हो रहा यह वीडियो यह साबित कर देगा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लड़के सहदेव दिर्डो (sahadev dirdo) के 'बसपन का प्यार' गाना वायरल होने के बाद, एक और बच्चा बादशाह के लोकप्रिय 'अभी तो पार्टी शुरू हुई' गाने के लिए सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में एक छोटा लड़का पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ ढोलक की थाप पर लोकप्रिय गीत गाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चा अन्य यात्रियों से घिरी हुई ट्रेन में है और लोग उसके गाने का आनंद ले रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बचपन का प्यार सेंसेशन सहदेव दिर्दो सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए गाया गाना, देखें वायरल वीडियो
वीडियो में बच्चा ढोलक बजाता है और साथ में गाना गाता है. प्रदर्शन के दौरान बच्चे के चेहरे पर मासूम मुस्कान और आत्मविश्वास देखने लायक है. जैसे ही वह गाना गाता है, ट्रेन के अन्य लोग भी उसके साथ गाते हैं और उसे प्रोत्साहित करते हैं. कुछ दिन पहले एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस वीडियो को 'इसको भी चांस मिलना चाहिए' कैप्शन के साथ अपलोड किया.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

