Viral Video: जंगल में लगे ट्रैप में फंसा भेड़िए का पैर, निडर होकर शख्स ने ऐसे किया रेस्क्यू
एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल में बने ट्रैप में एक भेड़िए का पैर फंस जाता है और एक शख्स उसे आजाद कराता हुआ नजर आ रहा है.
Wolf Viral Video: वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े कई हैरान करने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं. वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं. कई जंगली जानवर काफी खतरनाक होते हैं, इसलिए उनके पास जाने से हर कोई घबराता है. इसके बावजूद कई लोग इतने दिलेर होते हैं कि वो अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक जानवरों की जान तक बचाने से पीछे नहीं हटते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल में बने ट्रैप (Trap) में एक भेड़िए (Wolf) का पैर फंस जाता है और एक शख्स उसे आजाद कराता हुआ नजर आ रहा है.
इस वीडियो को @Gabriele_Corno नाम के ट्विटर पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1M व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि भेड़िए के वार से खुद को बचाने के लिए शख्स छड़ी के किनारे लगे रस्सी से दूर रखते हुए ट्रैप को खोल देता है. यह भी पढ़ें: Viral Pics: सज-धजकर शादी के लिए दूल्हे की तरह तैयार हुआ कुत्ता, इलेक्ट्रिक टॉय कार से बारात लेकर पहुंचा
देखें वीडियो-
Brave Man Rescues Wolf from Trap with the Help of a Stick pic.twitter.com/oZg2Hg0lde
— Gabriele Corno (@Gabriele_Corno) March 9, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में बने लोहे के ट्रैप में एक भेड़िए का पैर फंस जाता है, जिसके चलते वो निकल नहीं पाता है. ऐसे में एक शख्स की नजर उस पर पड़ती है और वो एक छड़ी की मदद से भेड़िए के हमले से बचने की कोशिश करता है. उसके बाद वो किसी तरह से भेड़िए को ट्रैप से आजाद कराता है. आजाद होते ही भेड़िया जंगल में दूसरी तरफ भाग जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

