वायरल

Viral Video: महिला के सिर में अचानक लगी आग, इससे बेखबर होकर किचन में करती रही काम और फिर…

एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें किचन में काम करते समय एक महिला के सिर में अचानक आग लग जाती है, लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगती है और वो अपने काम में व्यस्त रहती है.

Viral Video: महिला के सिर में अचानक लगी आग, इससे बेखबर होकर किचन में करती रही काम और फिर…
महिला के सिर में लगी आग (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई हैरान करने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. इसी कड़ी में एक चौंकाने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें किचन (Kitchen) में काम करते समय एक महिला के सिर में अचानक आग लग जाती है, लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगती है और वो अपने काम में व्यस्त रहती है. करीब 40 सेकेंड तक महिला अपने सिर में लगी आग से बेखबर होकर अपने काम में मगन रहती है और काफी देर बाद जब उसे पता चलता है तो उसके होश उड़ जाते हैं और वो किसी तरह से सिर के आग को बुझाती है.इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है.

इसके साथ कैप्शन लिखा है- मास्टर शेफ... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 29k व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किचन के अंदर खाना बना रही है और वो झुककर कुछ निकालती है, इतने में उसके सिर में आग लग जाती है. यह भी पढ़ें: UP: सड़क पर बियर छलकाते हुए स्टंट कर रहे थे कार सवार लड़के, Video वायरल होने के बाद पुलिस के सामने गिड़गिड़ा कर मांगी माफी

देखें वीडियो-

जलते हुए गैस स्टोव के संपर्क में आते ही महिला के बालों में आग पकड़ लेता है, लेकिन हैरत की बात है कि महिला को इसकी जानकारी तक नहीं होती है. करीब 40 सेकेंड बाद जब महिला को अपने सिर पर गर्मी महसूस होती है तब जाकर उसे पता चलता है कि उसके सिर पर आग लगी है और वो झटके से आग को बुझा लेती है, लेकिन तब तक महिला के बाल काफी हद तक जल चुके होते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).