वायरल

Snake Viral Video: जमीन पर तेजी से रेंगता दिखा नन्हा सांप, डिस्टर्ब किए जाने पर गुस्से में ऐसे दिखाए अपने तेवर

सांपों के कई हैरान करने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक नन्हे सांप का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. इस वीडियो में एक नन्हा सा सांप तेजी से जमीन पर रेंगते हुए दिखाई देता है और जब कोई उसे डिस्टर्ब करता है तो गुस्से में वो अपने तेवर दिखाने लगता है.

Snake Viral Video: जमीन पर तेजी से रेंगता दिखा नन्हा सांप, डिस्टर्ब किए जाने पर गुस्से में ऐसे दिखाए अपने तेवर
नन्हे सांप ने दिखाए तेवर (Photo Credits: Instagram)

Snake Viral Video: अधिकांश लोग सांपों (Snakes) से बहुत डरते हैं, इसलिए अक्सर यह कामना करते हैं कि उनका कभी किसी सांप से पाला न पड़े. दरअसल, दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों की विभिन्न प्रजातियों में ज्यादातर सांप बेहद जहरीले (Venomous Snake) होते हैं और उनके काटने से किसी की भी मौत हो सकती है. यही वजह है कि अधिकतर लोग सांपों से दूरी बनाकर रखते हैं, जबकि कई ऐसे लोग भी हैं जो सांपों को पालतू जानवरों (Pet Animals) की तरह पालते हैं और उनके साथ ऐसे खेलते हैं, जैसे उनके हाथ में कोई खिलौना हो. सांपों के कई हैरान करने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक नन्हे सांप का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

नन्हें सांप के इस वीडियो को snakes_lataliti नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को वैसे तो 12 जनवरी को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 140,713 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- मनमोहक, जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा है- सो क्यूट... गुस्से में तेवर दिखाता यह नन्हा सांप सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. यह भी पढ़ें: खतरनाक सांप के साथ खिलौने की तरह खेलते बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने बताया इसे पागलपन (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Snakes Lataliti (@snakes_lataliti)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप का एक नन्हा सा बच्चा बहुत तेजी से जमीन पर रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है. इस नजारे को एक शख्स कैमरे में कैद कर रहा है. हालांकि रेंगते समय डिस्टर्ब किए जाने पर नन्हे सांप को गुस्सा आ जाता है और वो गुस्से में पीछे कैमरे की तरफ मुड़ता है और अपने तेवर दिखाने लगता है. सांप कैमरे की तरफ देखकर गुस्से में फुफकारता है, लेकिन गुस्सा जाहिर करते हुए यह सांप इतना क्यूट लग रहा है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).