Viral Video: छोटा बच्चा सब्जियों की लिस्ट लेकर और झोला टांगकर निकला सब्जी लेने, क्यूट वीडियो हुआ वायरल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद एक बच्चे का क्यूट वीडियो वायरल हो गया है. इसमें एक छोटा लड़का सब्जी खरीदने के लिए दुकान पर जाता है. लोग बच्चे की क्यूटनेस पर पूरी तरह से मोहित हो गए हैं और उसके विनम्र व्यवहार को देखकर हैरान हैं...
Viral Video: इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद एक बच्चे का क्यूट वीडियो वायरल हो गया है. इसमें एक छोटा लड़का सब्जी खरीदने के लिए दुकान पर जाता है. लोग बच्चे की क्यूटनेस पर पूरी तरह से मोहित हो गए हैं और उसके विनम्र व्यवहार को देखकर हैरान हैं. टू-डू लिस्ट को बनाए रखने और बच्चों को समय मैनेजमेंट के महत्व को सिखाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, क्लिप में कबीर नाम के छोटे लड़के को सब्जियों की एक लिस्ट को देखते हुए दिखाया गया है. बच्चे की मां उसे दोबारा लिस्ट जांच करने को कहती है और कहती है उसकी लिस्ट में कौन कौन सी सब्जियां शामिल हैं? यह भी पढ़ें: Viral Video: मां के हाथों में मेहंदी लगे होने के कारण बेटे ने खिलाया खाना, क्यूट वीडियो हुआ वायरल
"क्या लिखा है इसपे?" (इस पर क्या लिखा है?)" वह उससे सूची के बारे में पूछती है. कबीर खुशी,-खुशी सब्जियों का जिक्र करते हैं, ज्यादातर नामों का गलत उच्चारण करते हैं. जैसा कि यह पता चला है, वह पैसे और बजट के बारे में भी जानता था क्योंकि उसे पता था कि उसके और उसकी दादी के पास सौ रुपये थे. यह प्यारा वीडियो निस्संदेह आपका दिल पिघला देगा.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद इसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 40 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इंटरनेट पर बच्चे का वायरल होने के बाद लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2021 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

