Viral Video: भालू की गोद में बैठकर लड़की ने की खूब मस्ती, उसका बेखौफ अंदाज देख लोग हुए हैरान
सोशल मीडिया पर भालू की गोद में बैठकर मस्ती करती एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी, इसे लोग बार-बार देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह धूम मचा रहा है. भालू और लड़की के इस हैरान करने वाले वीडियो को hepgul5 नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
Viral Video: जिस तरह से जंगल में रहने वाले बाघ, शेर और चीते जैसे जानवरों को खूंखार माना जाता है, ठीक उसी तरह से भालू (Bear) की गिनती भी खतरनाक जानवरों में की जाती है. भालू के पंजे इतने पैने होते हैं कि वो पल भर में किसी भी शिकार का काम तमाम कर सकते हैं. यही वजह है कि लोग भालू से दूरी बनाकर रखना ही पसंद करते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) पर भालू की गोद में बैठकर मस्ती करती एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो को देखकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी, इसे लोग बार-बार देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह धूम मचा रहा है. भालू और लड़की के इस हैरान करने वाले वीडियो को hepgul5 नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 174,947 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. इसके साथ ही सलाह भी दे रहे हैं कि जंगली जानवरों के साथ मस्ती करना घातक साबित हो सकता है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस लड़की को समझ में नहीं आ रहा कि उसकी जान भी जा सकती है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- भालू से पंगा नहीं लेना चाहिए, यह बहुत खतरनाक जानवर है. यह भी पढ़ें: Viral Video: जब भालू और बाघ के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, देखें इस खूनी जंग का क्या हुआ अंजाम
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बर्फीली पहाड़ी पर एक भालू नजर आ रहा है, लेकिन उससे भी हैरान करने वाली बात तो यह है कि भालू की गोद में एक लड़की बैठी हुई है. लड़की बेखौफ अंदाज में भालू की गोद में बैठकर मस्ती करती दिख रही है. इस दौरान लड़की के हाव-भाव को देखकर यही लगता है कि उसे भालू का जरा सा भी डर नहीं है और वो उसका सबसे अच्छा दोस्त है. जहां भालू को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है, तो वहीं लड़की को भालू के साथ मस्ती करते देख लोग बेहद हैरान नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2022 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

