Viral Video: एटीएम से पैसे निकालते समय ख़ुशी से लड़की ने किया जबरदस्त डांस, देखें मजेदार वीडियो
सोशल मीडिया पर अक्सर अजब गजब वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग लोट पोट होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की को एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय बेकाबू होकर खुशी के साथ नाचते हुए देखा जा सकता है...
Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर अजब गजब वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग लोट पोट होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की को एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय बेकाबू होकर खुशी के साथ नाचते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को 'घण्टा' नाम के एक यूजर ने 'खुशी देख रहे हो सैलरी की' इस कैप्शन के साथ शेयर किया है. लड़की ने एटीएम मशीन के सामने नाचना क्यों शुरू किया, इसका कारण पता नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ये उसक अब तक सबसे खशी का दिन था क्योंकि शायद पहली बार उसके हाथों में इतने पैसे आए. इसलिए वो इस ख़ुशी में नाचने लगी. यह भी पढ़ें: Viral Video: ट्यूशन के दौरान एलईडी स्क्रीन पर गलती से चलने लगा रोमांटिक गाना, टीचर हुए शर्म से पानी- पानी, देखें वीडियो
वीडियो में ब्लैक टॉप और ब्लैक मास्क पहने लड़की को कुछ प्रफुल्लित करने वाले और एनर्जेटिक डांस मूव्स करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो के अंत में जब वह पैसे निकाल रही थी, तब उसे कृतज्ञता में एटीएम मशीन के सामने झुकते देखा जा सकता था.
देखे वीडियो:
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप को अब तक 27 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. सैलरी मिलने के बाद लड़की की खुशी देखकर लोग प्रफुल्लित हो रहे हैं और अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'कितनी हैप्पी है एक मुट्ठी भर सैलरी पाकर..अच्छी सी आशाओं की झलक..वहीं दूसरे यूजर ने कहा क्या पता इसको अपने एक्स का पासवर्ड मिल गया हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2021 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

