वायरल

Viral Video: बिल में आराम फरमा रहे किंग कोबरा को खींच लाया विशालकाय सांप, पल भर में कर दिया उसका काम तमाम

क्या आपने दो सांपों को एक-दूसरे का जानी दुश्मन बनते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर दो सांपों का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक खतरनाक सांप बिल में आराम फरमा रहे किंग कोबरा को न सिर्फ बाहर खींचकर लाता है, बल्कि पल भर में जिंदा निगलकर उसका काम तमाम भी कर देता है.

Viral Video: बिल में आराम फरमा रहे किंग कोबरा को खींच लाया विशालकाय सांप, पल भर में कर दिया उसका काम तमाम
सांप ने किंग कोबरा का किया शिकार (Photo Credits: Instagram)

Snake vs Snake Viral Video: रहस्यों से भरी जंगल की दुनिया में आपने जंगली जानवरों की लड़ाई के कई हैरान करने वाले वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखे होंगे. जंगल में रहने वाले खूंखार शिकारी जानवर अपना पेट भरने के लिए दूसरे जानवरों को अपना शिकार बनाते हैं. ऐसा ही सांपों (Snakes) के बीच भी देखा जाता है, क्योंकि दुनिया में पाई जाने वाली सांपों को विभिन्न प्रजातियों में कई अपना पेट भरने के लिए किसी न किसी जीव का शिकार करते हैं, लेकिन क्या आपने दो सांपों को एक-दूसरे का जानी दुश्मन बनते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर दो सांपों का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक खतरनाक सांप (Snake) बिल में आराम फरमा रहे किंग कोबरा (King Cobra) को न सिर्फ बाहर खींचकर लाता है, बल्कि पल भर में जिंदा निगलकर उसका काम तमाम भी कर देता है.

इस वीडियो को snake._.world नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो में एक विशालकाय सांप किंग कोबरा का शिकार करने के लिए उसके बिल में जा घुसता है और उसे बाहर निकालकर उसका शिकार करता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: चिड़िया को देखते ही विशालकाय सांप ने मारा झपट्टा, इस तरह दबोची गर्दन कि छुड़ाना हो गया मुश्किल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🐍SNAKE WORLD🐍 (@snake._.world)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय सांप शिकार की तलाश में पहले यहां वहां भटकता है, लेकिन तभी उसकी नजर सांप के बिल पर पड़ती है और वो बिना कुछ सोचे बिल में घुस जाता है. यह सांप बिल में आराम फरमा रहे किंग कोबरा को दबोच लेता है और उसे पूरी ताकत के साथ खींचकर बाहर लाता है. यह सांप किंग कोबरा के मुंह को अपने मुंह से दबोच कर बाहर निकलता और उसे जिंदा ही निगलने लगता है. देखते ही देखते पलभर में वो किंग कोबरा को निगलकर उसका काम तमाम कर देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2022 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).