वायरल

Viral Video: परिवार के 6 लोग नीचे बैठकर खा रहे थे रात का खाना, अचानक गिर गया सीलिंग फैन, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो

एक वियतनामी परिवार का एक दिल दहला देने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जब रात के खाने के दौरान एक सीलिंग फैन उनके बीच में गिर गया. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो को वायरलहॉग द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और यह दिखाता है...

Viral Video: परिवार के 6 लोग नीचे बैठकर खा रहे थे रात का खाना, अचानक गिर गया सीलिंग फैन, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो
वीडियो ग्रैब (Photo Credits: Youtube)

Viral Video: एक वियतनामी परिवार का एक दिल दहला देने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जब रात के खाने के दौरान एक सीलिंग फैन उनके बीच में गिर गया. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो को वायरलहॉग द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और यह दिखाता है कि कैसे परिवार चमत्कारिक ढंग से बाल-बाल बच गया क्योंकि जब वे खाना खा रहे थे तो पंखा उनके ऊपर गिर गया. ब्लेड के ठीक बीच बैठे एक छोटे लड़के को भी कोई चोट नहीं आई. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है,'पूरा परिवार खाना खा रहा था, तभी सीलिंग फैन उनके बीच गिर गया. सौभाग्य से किसी को चोट नहीं आई. वीडियो को 8 जुलाई, 2021 को वियतनाम के बेक निन्ह में लिया गया था.

वीडियो को 32,529 बार देखा जा चुका है और इसने नेटिज़न्स को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि लोग वास्तव में ऐसी घटनाओं की कल्पना नहीं कर सकते हैं और यह किसी के साथ भी हो सकता है. यह भी पढ़ें: Video: जांबाज स्विचमैन Mayur Shelkhe को सलाम, पटरी पर गिरे बच्चे को जान पर खेलकर बचाया

देखें वीडियो:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही पंखा गिरता है महिला दौड़कर जाती है और बच्चे को गोद में उठाती है. महिला बच्चे को चेक करती है कि कहीं उसे चोट तो नहीं आयी है. लेकिन बच्चा ठीक होता है, उसे कोई चोट नहीं आयी है. एक यूजर ने अपने कमेन्ट सेक्शन में लिखा,'यह एक चमत्कार है! उनके एंजल गार्डियन बनकर उनकी रक्षा कर रहे हैं. "यह एक बहुत ही लकी स्किप था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2021 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).