वायरल

इस शख्स का डांस देख एक्टर गोविंदा भी हो जाएंगे हैरान, अधेड़ उम्र में अलग अंदाज: देखें वीडियो

डांस का तरीका बिल्कुल वैसा है जैसा अभिनेता गोविंदा ने फिल्म खुदगर्ज का गाना 'आप के आ जाने से' में किया था. लोगों को उनका यह डांस काफी पसंद आ रहा है

इस शख्स का डांस देख एक्टर गोविंदा भी हो जाएंगे हैरान, अधेड़ उम्र में अलग अंदाज: देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ( Photo Credit: Facebook )

नई दिल्ली. सोशल मीडिया आज के दौर में एक ऐसा मंच है. जहां कब और क्या वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता है. कभी किसी के पिटाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी बहादुरी का. जिसे लोग खूब देखते हैं और शेयर भी करते हैं. ऐसा ही वीडियो एक शख्स का सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक अंकल ने ऐसा डांस किया है जिसे देखने के बाद अभिनेता गोविंदा को भी लोग भूल जाएंगे. यकीन नहीं हो रहा है तो जरा आप भी इस वीडियों को देखें.

देखिए कैसे मंच पर अधेड़ उम्र के एक शख्स मंच पर महिला के साथ खड़े हैं. वैसे देखने से तो शादी का माहौल लगता है. इसी मंच पर एक हिंदी गाने पर यह शख्स नाचना शुरू करते हैं तो लोग उन्हें सिर्फ देखते रह जाते हैं. उनके डांस का तरीका बिल्कुल वैसा है जैसा अभिनेता गोविंदा ने  फिल्म खुदगर्ज का गाना 'आप के आ जाने से' में किया था. लोगों को उनका यह डांस काफी पसंद आ रहा है.

फिलहाल डांस कब का है और डांस करने वाले शख्स का नाम का तो पता नहीं चल पाया है. लेकिन उनके डांस का यह अंदाज लोगों को काफी पंसद आ रहा है. बता दें कि इस वीडियो को फेसबुक पर लाखों में शेयर्स मिल रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2018 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).