Viral Video: 10वीं क्लास का यह छात्र चाट बेचकर चलाता है परिवार का खर्च, जालंधर के इस लड़के की कहानी हुई वायरल

सोशल मीडिया पर 10वीं कक्षा के एक छात्र की दिल छू लेने वाली कहानी वायरल हो रही है, जो अपने परिवार के खर्च को चलाने के लिए चाट बेचता है. पंजाब के जालंधर में रहने वाले इस छात्र के वीडियो को इंस्टाग्राम पर @foodpandits नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है.

चाट बेचने वाला छात्र (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: घर के बच्चों को पढ़ा-लिखाकर माता-पिता उन्हें इस काबिल बनाने की कोशिश करते हैं कि बुढ़ापे में उनकी संतान उनकी देखभाल कर सके. हालांकि कई परिवारों की खराब माली हालत के चलते घर के बच्चों को कम उम्र में ही आर्थिक तौर पर परिवार की मदद करने के लिए काम करना पड़ता है. ऐसे कई दिल छू लेने वाले किस्से भी सुनने और देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर 10वीं कक्षा के एक छात्र की दिल छू लेने वाली कहानी वायरल हो रही है, जो अपने परिवार के खर्च को चलाने के लिए चाट बेचता है. पंजाब के जालंधर में रहने वाले इस छात्र के वीडियो को इंस्टाग्राम पर @foodpandits नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है.

वीडियो में छात्र के उस स्ट्रीट फूड स्टॉल की लोकेशन भी बताई गई है, जिस पर वो काम करता है. छात्र की कहानी ने लोगों का दिल छू लिया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ऐसे लोगों को प्रेरित और उनका समर्थन करना चाहिए. दूसरे यूजर ने उसकी तारीफ करते हुए लिखा है- भगवान आपका भला करे भाई. यह भी पढ़ें: इंडिगो में भाई की नौकरी लगने से बेहद खुश हुई फ्लाइट अटेंडेंट बहन, दिया खास सरप्राइज (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में चाट बेचने वाले लड़के ने बताया कि लीवर की बीमारी के चलते उसके पिता का निधन हो गया. उसके परिवार में मां और दो बहने हैं. पिता के निधन के बाद गुजारा करने के लिए परिवार संघर्ष कर रहा है. छात्र ने बताया कि उनका फूड स्टॉल आदर्श नगर, चौपाटी, जालंधर, पंजाब में है. इस वीडियो में व्लॉगर स्टॉल पर चाट खाते हुए और उसकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही लड़के ने बताया कि वो एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करने के साथ-साथ अपना बिजनेस भी संभाल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड