वायरल

इंडिगो में भाई की नौकरी लगने से बेहद खुश हुई फ्लाइट अटेंडेंट बहन, दिया खास सरप्राइज (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपने भाई की इंडिगो में नौकरी लगने पर फ्लाइट अटेंडेंट बहन काफी खुश हो जाती है और उसे खास सरप्राइज देती है.

इंडिगो में भाई की नौकरी लगने से बेहद खुश हुई फ्लाइट अटेंडेंट बहन, दिया खास सरप्राइज (Watch Viral Video)
बहन ने भाई को दिया सरप्राइज (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: भाई-बहन (Brother-Sister) का रिश्ता इस दुनिया के तमाम रिश्तों में बेहद खास होता है, भाई-बहन न सिर्फ एक-दूसरे के अच्छे दोस्त होते हैं, बल्कि वो हर मुसीबत में एक-दूसरे के साथ डटकर खड़े भी रहते हैं. एक-दूसरे की उपलब्धियों को देखकर भी वो काफी खुश होते हैं और सोशल मीडिया पर भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपने भाई की इंडिगो में नौकरी लगने पर फ्लाइट अटेंडेंट बहन काफी खुश हो जाती है और उसे खास सरप्राइज देती है. जब उसका भाई इंडिगो के क्रू स्टाफ के रूप में विमान में चढ़ा तो फ्लाइट अटेंडेट बहन ने उसे गले लगाया और उसे सरप्राइज देकर वेलकम किया.

इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट और इंस्टाग्राम यूजर रिया राजेश देवकर ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उनके भाई हर्ष के साथ खूबसूरत पल कैद हैं. वीडियो के साथ उसने कैप्शन लिखा- देवकर परिवार से 6E परिवार तक, मुझे अपने छोटे भाई पर गर्व है, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. मुबारक हो. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह बहुत भावुक करने वाला है, जबकि दूसरे ने लिखा है- छोटे-छोटे पल मायने रखते हैं. यह भी पढ़ें: बीच पर महिला ने निकाला खाने का सामान, अचानक आ पहुंचा पक्षियों का झुंड, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान में घुसते ही फ्लाइट अटेंडेंट बहन खुशी से अपने छोटे भाई को गले लगाती है. वीडियो में रिया फ्लाइट अटेंडेंट के ड्रेस कोड में दिखाई दे रही है तो वहीं उसका भाई एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ के ड्रेस कोड में दिखाई दे रहा है. अपने भाई को गले लगाने के बाद रिया उसे सरप्राइज देती है, जिसमें केक और प्यारा सा नोट होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).