वायरल

Live Accident: हैदराबाद में बेकाबू लग्जरी कार बनी ऑटो पैसेंजर के लिए मौत की वजह, देखें खौफनाक वीडियो

हैदराबाद (Hyderabad) में साइबराबाद (Cyberabad) के इनऑर्बिट मॉल (Inorbit Mall) के पास 27 जून को बारिश में भीगती सड़क पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने पीछे से एक ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो में सवार एक यात्री की मौत हो गयी. साइबराबाद पुलिस के मुताबिक जब उसने मॉल के पास ऑटो को टक्कर मारी ..

Live Accident: हैदराबाद में बेकाबू लग्जरी कार बनी ऑटो पैसेंजर के लिए मौत की वजह, देखें खौफनाक वीडियो
तेज रफ़्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर (Photo Credits: ANI)

Video: हैदराबाद (Hyderabad) में साइबराबाद (Cyberabad) के इनऑर्बिट मॉल (Inorbit Mall) के पास 27 जून को बारिश में भीगती सड़क पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने पीछे से एक ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो में सवार एक यात्री की मौत हो गयी. साइबराबाद पुलिस के मुताबिक जब उसने मॉल के पास ऑटो को टक्कर मारी उस समय कार चालक शराब के नशे में था. पुलिस ने शराब के नशे में पार्टी से लौट रहे चालक, सह-यात्री और चालक के पिता समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें: Kerala Road Accident: केरल में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियो में ऑडी को बारिश में भीगने वाली सड़क पर दौड़ते और पीछे से ऑटो को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है. वीडियो सड़क के किनारे दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले बेकाबू कर को दौड़ते हुए और टक्कर मरने के बाद ऑटो को स्पिन होते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान कार बिना रुके तेजी से निकल गई.

देखें वीडियो:

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार काफी रफ़्तार में थी और इतनी तेजी से ऑटो से जाकर टकरा गई कि गीली सड़क के कारण रिक्शा बहुत दूर जा गिरी. ऐसे में ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए होंगे जाहिर सी बात है कि रिक्शे में बैठा यात्री कैसे बच सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2021 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).