VIDEO: ऊंचाई से जबरदस्त छलांग लगाकर सांप ने खींचा सबका ध्यान, किसी ने कहा उड़नपरी तो कोई बोला इच्छाधारी नागिन
क्या आपने कभी किसी सांप को ऊंचाई से जबरदस्त अंदाज में छलांग लगाते देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सांप के अद्भुत जंप का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद कोई उसे उड़नपरी बता रहा है तो कोई इच्छाधारी नागिन.
Snake Viral Video: सांपों (Snakes) की गिनती वैसे तो दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में होती है. यही वजह है कि सांपों को देखते ही अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है और अगर कभी सांप गलती से सामने दिख जाए तो फिर जान हलख में अटक जाती है. सांप (Snake) वैसे तो कई बार रिहायशी इलाकों में दिख जाते हैं और आपने भी अब तक सांप को तेजी से चलते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी सांप को ऊंचाई से जबरदस्त अंदाज में छलांग लगाते देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक सांप के अद्भुत जंप का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद कोई उसे उड़नपरी बता रहा है तो कोई इच्छाधारी नागिन.
इस वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने शेयर किया है और उसके साथ कैप्शन लिखा है- अविश्वसनीय... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 942.4k व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने सांप को इच्छाधारी नागिन बताया है तो एक यूजर ने उसे उड़नपरी बताया है. वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है- कमाल है... पत्नी से लड़ाई की है या कोई नशा किया है. यह भी पढ़ें: विशालकाय सांप और छोटे से गिरगिट में हुई भयंकर लड़ाई, फिर जो हुआ... Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
देखें वीडियो-
Incredible 🤫 pic.twitter.com/xbHi3w21nU
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) January 31, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छत पर सांप दिखाई दे रहा है जो वहां से नीचे उतरने की कोशिश करता है. हालांकि जब उसे कोई रास्ता नहीं दिखता है तो वो वहां से जबरदस्त अंदाज में नीचे छलांग लगा देता है. नीचे पहुंचते ही वो तेजी से झाड़ियों में चला जाता है. उसके अद्भुत छलांग का यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

