VIDEO: 'मां की गाली कैसे दी': मुंबई लोकल में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा
मुंबई की लोकल ट्रेन में एक महिला यात्री के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 29 सेकंड की इस क्लिप ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है.
Mumbai Local Train Video: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक महिला यात्री के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 29 सेकंड की इस क्लिप ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक और महिला के बीच पहले तो बहस होती है, फिर युवक अपनी सीट से उठता है और महिला को पीटने लगता है. इस बीच वह लगातार महिला पर मां की गाली देने का आरोप लगाता रहता है. जानकारी के अनुसार, घटना 16 मई की है, जो मुंबई की कांजुरमार्ग से कल्याण के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन की बताई जा रही है.
वीडियो में जब युवक महिला को मारने लगता है, तब एक अन्य यात्री बीच में आता है और उसे रोकता है. कोच में मौजूद दूसरे लोग भी घबरा जाते हैं.
मुंबई लोकल में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल (Warning: Disturbing video, abusive content)
A disturbing video showing a woman being assaulted inside a Mumbai local train @fpjindia @DGPMaharashtra @Central_Railway @drmmumbaicr @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/DAGt3rGnua
— Kamal Mishra (@Yourskamalk) May 20, 2025
आरोपी की तलाश में जुटी GRP
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब आरोपी युवक एक ऐसे डिब्बे में चढ़ा जो दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित था. महिला ने इस पर आपत्ति जताई, जिससे विवाद शुरू हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया.
अब इस मामले की जांच में रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम लगी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है.
सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई लोगों ने पूछा है कि ट्रेन में सुरक्षा के इतने दावे किए जाते हैं, फिर भी ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं?
अब देखना होगा कि आरोपी को कब तक पकड़ा जाता है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे क्या कदम उठाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

