वायरल

Viral Video: घर के बैकयार्ड में दीवार पर चढ़ते चूजे का वीडियो हुआ वायरल, उसके कारनामे ने किया सबको हैरान

सोशल मीडिया पर एक चूजे का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जिस अंदाज में चूजा दीवार पर चढ़ रहा है, उसे देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को वायरल हॉग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- द ग्रेट डकलिंग एस्केप...एक दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 52,912 व्यूज मिल चुके हैं.

Viral Video: घर के बैकयार्ड में दीवार पर चढ़ते चूजे का वीडियो हुआ वायरल, उसके कारनामे ने किया सबको हैरान
दीवार पर चढ़ता चूजा (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: मुर्गी के चूजों (Chicks) के आपने कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर पहले भी देखे होंगे, लेकिन क्या आपने नन्हे से चूजे को जेम्स बॉन्ड की तरह दीवार पर चढ़ते हुए देखा है? ऐसा नजारा आमतौर पर देखना नामुमकिन सा है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में जिस अंदाज में चूजा दीवार पर चढ़ रहा है, उसे देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को वायरल हॉग (Viral Hog) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- द ग्रेट डकलिंग एस्केप...एक दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 52,912 व्यूज मिल चुके हैं.

इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने हमदर्दी जताई है और अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- मैं चूजे के भागने के प्लान और दीवार पर उसके चढ़ने को लेकर काफी खुश था, लेकिन बेचारे चूजे को उसके मालिक ने पकड़ लिया. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- मुझे चूजे के लिए बहुत बुरा फील हो रहा है. यह भी पढ़ें: मुर्गी पर हुआ जानलेवा हमला तो उसकी जान बचाने के लिए बाज से भिड़ गया मुर्गा, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ViralHog (@viralhog)

वीडियो में देखा जा सकता है कि चूजा घर के बैकयार्ड में दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है. यह वीडियो इसलिए हैरान करने वाला है, क्योंकि वो स्पाइडर मैन की तरह दीवार पर चिपककर ऊपर चढ़ता जा रहा है. देखते ही देखते वो पूरी दीवार चढ़ जाता है, लेकिन जैसे ही वो कूदने की कोशिश करता है, वैसे ही वीडियो बनाने वाला शख्स उसे पकड़ लेता है. वीडियो को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे कि चूजा अपने मालिक के चंगुल से बचकर वहां से भागने की कोशिश करता है, लेकिन उसका मालिक उसे ऐन वक्त पर पकड़ लेता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).