Viral Video: जब कुत्ते को शख्स सिखाने लगा गाना, तो उसने किया कुछ ऐसा… यूजर्स बार-बार देख रहे हैं यह मजेदार वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नन्हे कुत्ते को गाना सीखा रहा है और नन्हा कुत्ता उसके सुर में सुर मिला रहा है. इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. इस दिलचस्प वीडियो को एनिमल लाइफ ने ट्विटर पर शेयर किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
Dog Singing Viral Video: इंसानों को गाते (Singing) हुए तो आपने अक्सर सुना या देखा होगा, लेकिन क्या आपने एक कुत्ते को सुर में सुर (Dog Singing) मिलाते देखा है. जी हां, कुत्ते (Dog) को गाना गाते हुए क्या आपने देखा है? अगर नहीं देखा है तो हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स नन्हे कुत्ते को गाना सीखा रहा है और नन्हा कुत्ता उसके सुर में सुर मिला रहा है. इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. इस दिलचस्प वीडियो को एनिमल लाइफ (Animal Life) ने ट्विटर पर शेयर किया है.
हालांकि इस वीडियो को 13 सितंबर को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 87.9K से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 6K से अधिक लाइक्स और 1.5K शेयर मिल चुके हैं. यह वीडियो न सिर्फ यूजर्स को लुभा रहा है, बल्कि वो इसे बार-बार देखना भी पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: मंदिर में कीर्तन के दौरान कुत्ते ने शुरू कर दिया गुनगुनाना, वायरल हो रहा ये वीडियो, आप भी देखें
देखें वीडियो-
Learning singing pic.twitter.com/MV067HYE4Z
— Animal Life (@animalIife) December 13, 2020
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कुत्ते के सामने गाकर सुर लगाता है. शख्स को देखकर कुत्ता भी उसके पीछे-पीछे सुर लगाने की कोशिश करता है. शख्स जब कुत्ते को सुर लगाने के लिए कहता है तो वह भी आवाजें निकालकर गाने लगता है. इससे पहले भी हारमोनियम पर गाने की प्रैक्टिस करते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कुत्ता उस शख्स के साथ सुर में सुर मिला रहा था. शख्स रानू मंडल का 'तेरी मेरी कहानी' गा रहा था, जिस पर उसके पास मौजूद कुत्ता भी उसके साथ गाने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

