वायरल

जम्हाई लेते दिखा इमू पक्षी का वीडियो हुआ वायरल, देखकर आप भी कहेंगे ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा (Watch Viral Video)

क्या आपने कभी किसी पक्षी को इंसानों की तरह जम्हाई लेते देखा है? नहीं देखा है तो इस वायरल हो रहे वीडियो में आप एक पक्षी को जम्हाई लेते हुए देख सकते हैं. वीडियो में इमू पक्षी जम्हाई लेता हुआ नजर आ रहा है और अपनी इस हरकत से लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है.

जम्हाई लेते दिखा इमू पक्षी का वीडियो हुआ वायरल, देखकर आप भी कहेंगे ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा (Watch Viral Video)
जम्हाई लेता इमू पक्षी (Photo Credits: Instagram)

Emu Yawning Viral Video: नींद आने या फिर बोरियत महसूस होने पर अक्सर लोगों को जम्हाई (Yawn) आने लगती है, जबकि किसी को जम्हाई लेते देख दूसरों को भी उबासी आने लगती है. इंसानों को आपने अक्सर उबासी लेते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी पक्षी को इंसानों की तरह जम्हाई लेते देखा है? नहीं देखा है तो इस वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में आप एक पक्षी (Bird) को जम्हाई लेते हुए देख सकते हैं. वीडियो में इमू पक्षी (Emu Bird) जम्हाई लेता हुआ नजर आ रहा है और अपनी इस हरकत से लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि ऐसा नजारा आपने पहले कभी नहीं देखा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर बिंदी इरविन ने शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- इमू की जम्हाई सबसे कमाल की है. बताया जा रहा है कि जिस जगह पर इमू जम्हाई ले रहा है वो एक चिड़ियाघर है, जिसके प्रबंधन की जिम्मेदारी बिंदी इरविन और उनकी मां टेरी व भाई रॉबर्ट की है. वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 32 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: भयंकर तूफान के बीच एक-दूसरे को सहारा देते नजर आए दो पक्षी, भावुक करने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bindi Irwin (@bindisueirwin)

इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि वीडियो देखने के बाद उसे भी उबासी आने लगी है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- जम्हाई लेते हुए ये कितना क्यूट लग रहा है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- मैंने इससे पहले किसी भी पक्षी को जम्हाई लेते हुए नहीं देखा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इमू पक्षी अपने बाड़े में घूम रहा है और तभी अचानक से वो जम्हाई लेने लगता है. जम्हाई लेने का उसका यह अंदाज इतना क्यूट है कि यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).