वायरल

Viral Video: मुंह से आग बरसाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, उसके हैरतअंगेज करतब को देख दंग रह जाएंगे आप

क्या आपने कभी किसी शख्स को अपने मुंह से आग निकालते देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने मुंह से आग निकालता नजर आ रहा है. उसके इस कारनामे को देखकर अच्छे-अच्छे हैरत में पड़ गए हैं.

Viral Video: मुंह से आग बरसाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, उसके हैरतअंगेज करतब को देख दंग रह जाएंगे आप
मुंह से आग निकालता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें लोग अपने हैरतअंगेज कारनामों से लोगों को हैरत में डाल देते हैं. ऐसे करतब देखकर लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं और आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. आपने अब तक लोगों के हैरतअंगेज और खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) के वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी शख्स को अपने मुंह से आग (Fire From Mouth) निकालते देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने मुंह से आग निकालता नजर आ रहा है. उसके इस कारनामे को देखकर अच्छे-अच्छे हैरत में पड़ गए हैं.

इस वीडियो को teachzexpress नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 14,580 लाइक्स मिल चुके हैं. जो भी इस वीडियो को देख रहा है, उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर कोई कैसे अपने मुंह से आग निकाल सकता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: सामने से आती बस के सामने जब डटकर खड़ी हो गई स्कूटी सवार महिला, फिर जो हुआ... देखें वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Techzexpress (@techzexpress)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किस तरह से बेखौफ होकर आग के साथ खिलवाड़ कर रहा है. सबसे पहले यह शख्स अपने मुंह में बोतल से किसी तरह का लिक्विड भरता है. शायद वो ऐसा एहतियात के तौर पर कर रहा है, ताकि इस स्टंट के दौरान किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके. अब इस करतब को करने से पहले वो लोगों को खुद से दूर हटने का इशारा करता है, जिसके बाद धीरे-धीरे वो अपने मुंह से लिक्विड को बाहर फेंकता है, जिससे मशाल की आग भयानक आग की लपटों में तब्दील हो जाती है. शख्स को देखकर ऐसा ही लगता है जैसे कि आग की ये भयावह लपटें उसके मुंह से निकल रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2022 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).