वायरल

Viral Video: शेरों के साथ मजे से फुटबॉल खेलते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, नजारा देख हैरान हुए लोग

शेरों से जानवर तो क्या इंसान भी खौफजदा रहते हैं, ऐसे में शेरों से दोस्ती तो दूर लोग उनसे कोसों दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक शख्स शेरों के साथ फुटबॉल खेलता हुआ दिखाई दे रहा है.

Viral Video: शेरों के साथ मजे से फुटबॉल खेलते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, नजारा देख हैरान हुए लोग
शेरों के साथ फुटबॉल खेलता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: इंटरनेट पर खूंखार जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियोज की भरमार है, जिनमें जंगली जानवरों (Wild Animals) के बीच लड़ाई देखने को मिलती है तो कभी खूंखार जानवर दूसरे जानवरों का शिकार करते दिखाई देते हैं. खासकर, जंगल में शेरों (Lions) का अलग ही दबदबा देखने को मिलता है, पूरे जंगल में उनकी हुकूमत चलती है, इसलिए उन्हें जंगल का राजा भी कहा जाता है. शेरों से जानवर तो क्या इंसान भी खौफजदा रहते हैं, ऐसे में शेरों से दोस्ती तो दूर लोग उनसे कोसों दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक शख्स शेरों के साथ फुटबॉल (Football) खेलता हुआ दिखाई दे रहा है.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'feline.unity' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 119,679 व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए हैरानी जाहिर की है. यह भी पढ़ें: शेरों ने किया हमला फिर भी उन पर भारी पड़ते दिखे दो हनी बैजर, देखें हैरान करने वाला Viral Video

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🐾 IFELINES ~ (@feline.unity)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जंगल के राजा शेरों के साथ बेखौफ अंदाज में फुटबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहा है. इस दौरान शेर शख्स पर आक्रामक होने के बजाय दोस्तों की तरह उसके साथ फुटबॉल का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं. शख्स और शेरों के इस फुटबॉल मैच को देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं और बेहद हैरान हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).