वायरल

फन फैलाकर बैठे कोबरा सांप को नहलाने लगा शख्स, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर किंग कोबरा का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स फन फैलाकर बैठे कोबरा के सिर पर पानी डालकर उसे नहला रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा अपने फन फैलाकर बैठा है और एक शख्स बिना डरे उसके सिर पर बाल्टी से पानी डालता है और उसे स्नान करता है. यहां सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि कोबरा सांप भी स्नान का आनंद लेता दिख रहा है.

फन फैलाकर बैठे कोबरा सांप को नहलाने लगा शख्स, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
किंग कोबरा को स्नान कराता शख्स (Photo Credits: Twitter)

दुनिया में जहरीले सांपों (Venomous Snake) की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जिन्हें इंसानों के लिए घातक माना जाता है. जहरीने सांपों (Snakes) की इन प्रजातियों में किंग कोबरा (King Cobra) को धरती का सबसे लंबा, जहरीला सांप माना जाता है और इस प्रजाति को काफी बुद्धिमान भी माना गया है. किंग कोबरा (King Cobra) का नाम सुनते ही लोग सहम जाते हैं और अगर उसे अपने सामने देख लिया तो डर के मारे हाल बुरा हो जाता है. ऐसे में भला किंग कोबरा के पास जाने की हिम्मत किसकी हो सकती है. हालांकि सोशल मीडिया पर किंग कोबरा का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स फन फैलाकर बैठे कोबरा के सिर पर पानी डालकर उसे नहला रहा है.

भीषण गर्मी के मौसम में किंग कोबरा के स्नान करते हुए इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है- गर्मी का समय... और सिर से एक अच्छा स्नान करना भला किसे पसंद नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है... कृपया ऐसी कोशिश न करें.

गर्मी में स्नान करता किंग कोबरा 

हालांकि इस वीडियो पर एक कमेंट में बताया गया है कि सांप को स्नान कराने वाले शख्स का नाम वावा सुरेश है. जो एक प्रसिद्ध वन्यजीव संरक्षणवादी और एक सांप विशेषज्ञ हैं. इस कमेंट की आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने पुष्टि भी की है. यह भी पढ़ें: दुनिया के 5 सबसे खतरनाक और जहरीले सांप, अगर ये काट लें तो पल भर में हो सकती है इंसान की मौत

सांप विशेषज्ञ है कोबरा को स्नान कराने वाला शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा अपना फन फैलाकर बैठा है और एक शख्स बिना डरे उसके सिर पर बाल्टी से पानी डालता है और उसे स्नान करता है. यहां सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि कोबरा सांप भी स्नान का आनंद लेता दिख रहा है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान और आश्चर्यचकित कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).