गले में दो सांपों को लटका कर मजे से ब्रश करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, नजारा देखकर उड़ जाएंगे होश (Watch Viral Video)
वैसे तो सोशल मीडिया पर आपने सांपों के कई हैरान करने वाले वीडियो अक्सर देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी शख्स को गले में सांप लटकाकर मजे से ब्रश करते देखा है, वो भी एक नहीं बल्कि दो-दो सांप. अगर नहीं देखा है तो यकीनन वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.
Snake Viral Video: सांपों (Snakes) का नाम सुनते ही जहां अच्छे-अच्छों के पसीने छूटने लगते हैं तो वहीं कई लोग सांपों के साथ बिल्कुल दोस्ताना व्यवहार रखते हैं. सांपों से डरने वाले लोग अक्सर यही सोचते हैं कि उनका कभी किसी सांप (Snake) से पाला न पड़े, जबकि कई स्नेक लवर्स (Snake Lovers) अपने घर पर सांपों को पालतू बनाकर भी रखते हैं. उनके साथ बिल्कुल फैमिली मेंबर की तरह पेश आते हैं. वैसे तो सोशल मीडिया (Social Media) पर आपने सांपों के कई हैरान करने वाले वीडियो अक्सर देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी शख्स को गले में सांप लटका कर मजे से ब्रश करते देखा है, वो भी एक नहीं बल्कि दो-दो सांप. अगर नहीं देखा है तो यकीनन वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.
रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को world_of_snakes_ नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो पर कई लोगों ने गले में सांप लटकाने वाले शख्स के प्रति नाराजगी जाहिर की है. एक शख्स ने कमेंट कर लिखा है- अगर आप सांपों से प्यार करते हैं तो आपको इस तरह का वीडियो पब्लिश नहीं करना चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- यह आदमी अपने सांपों के साथ खिलौनों की तरह व्यवहार कर रहा है.
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने बाथरूम में मौजूद है और उसने दो सांपों को अपने गले में लटका रखा है, जबकि तीसरा सांप उसके सामने दिखाई दे रहा है. यह शख्स गले में सांपों को लटका कर बड़े ही मजे से ब्रश कर रहा है. कमाल की बात तो यह है कि ऐसा करते वक्त उसे सांपों से जरा सा भी डर नहीं लग रहा है. शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे ये सांप उसके लिए महज खिलौना हैं, जिनके साथ वो मजे से खेल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2022 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

