वायरल

निडर होकर विशालकाय सांप के साथ खेलती बच्ची का वीडियो हुआ वायरल, नजारा देखकर चौंक जाएंगे आप (Watch Viral Video)

बड़े तो बड़े कुछ बच्चे भी बेखौफ होकर सांप के साथ खेलते दिखते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची विशालकाय सांप के साथ खेलती दिखाई दे रही है. बहादुरी से सांप को पकड़कर उसके साथ खेलती बच्ची को देखकर यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे.

निडर होकर विशालकाय सांप के साथ खेलती बच्ची का वीडियो हुआ वायरल, नजारा देखकर चौंक जाएंगे आप (Watch Viral Video)
विशालकाय सांप से खेलती बच्ची (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: एक तरफ जहां अधिकांश लोग सांपों (Snakes) से डरते हैं और अगर गलती से कभी उनका सांप (Snake) से सामना हो जाए तो फिर उनकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है. वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं जो खतरनाक सांपों (Dangerous Snake) के साथ खिलौने की तरह खेलते हुए दिखाई देते हैं. बड़े तो बड़े कुछ बच्चे भी बेखौफ होकर सांप के साथ खेलते दिखते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची विशालकाय सांप (Girl Plays With Giant Snake) के साथ खेलती दिखाई दे रही है. बहादुरी से सांप को पकड़कर उसके साथ खेलती बच्ची को देखकर यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे.

इस वीडियो को @snakemasterexotic नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को 28 फरवरी को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 52,745 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- बस एक लड़की और सांपों के लिए उसका जुनून. इस वीडियो में सांप के साथ खेलती बच्ची को देखकर यकीनन आप भी चौंक जाएंगे. यह भी पढ़ें: पेड़ से लटके घोंसले से लिपटा विशालकाय किंग कोबरा, अपने अंडों को बचाने के लिए चिड़िया ने किया कुछ ऐसा... (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ariana (@snakemasterexotics)

इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. एक यूजर ने लिखा है- ओह माय गॉड, यह कितनी बहादुर है, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- वह मुझसे ज्यादा बहादुर है. शेयर करने के बाद से इस वीडियो को देखने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची फर्श पर रेंगते हुए सांप को पकड़ती और बेखौफ होकर उसके साथ खेलती हुई दिख रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).