वायरल

VIDEO: आंखों के सामने बारिश में बह गई किसान की महीनों की मेहनत, फसल को बचाने की हर कोशिश हुई नाकाम

सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स तेज बारिश में बह रही अपनी फसल को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करता है, लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाता है.

VIDEO: आंखों के सामने बारिश में बह गई किसान की महीनों की मेहनत, फसल को बचाने की हर कोशिश हुई नाकाम
बारिश में फसल हुई बर्बाद (Photo Credits: X)

Viral Video: चिलचिलाती भीषण गर्मी (Scorching Heat) में जब आसमान से बारिश (Rain) की बूंदे जमीन पर गिरती हैं तो हर कोई राहत की सांस लेता है. गर्मी से निजात पाने के लिए हर कोई बारिश का बेसब्री से इंतजार करता है, क्योंकि इससे न सिर्फ इंसानों को राहत मिलती है, बल्कि मौसम भी खुशनुमा बन जाता है. हालांकि बारिश की बूंदे हर किसी के लिए खुशियों की सौगात नहीं लेकर आती है, यह किसी के लिए परेशानी का सबब भी बन जाती है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स तेज बारिश में बह रही अपनी फसल को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करता है, लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाता है.

इस इमोशनल वीडियो को एक्स पर @MahasayRit11254 शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- मजबूर किसान बारिश के बीच अपनी मूंगफली की फसल को बहने से बचाने की कोशिश कर रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बारिश का मौसम हर किसी के लिए रोमांटिक नहीं होता, तरबूज वाले के साथ हुआ कुछ ऐसा... जिसे देखकर आप भी हो जाएंगे दुखी

तेज बारिश में बह गई किसान की फसल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किसान बारिश भीगते हुए अपनी फसल को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहा है. अपनी फसल को बचाने के लिए कभी वो उसे दाएं रखता है तो कभी बाएं रखता है, जिससे उसका नुकसान कुछ हल्का हो, लेकिन बारिश इतनी तेज हो रही है कि उसकी महीनों की मेहनत पानी में बहती हुई नजर आ रही है. यह वीडियो किसी मंडी का लग रहा है, जहां किसान अपनी फसल बेचने आया था, लेकिन बारिश ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).