वायरल

Video: बिना बुलाए शादी की दावत में पहुंचा एमबीए स्टूडेंट, पकड़े जाने पर धोई प्लेट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में खुद को एमबीए का छात्र बता रहा युवक बिना बुलाए ही शादी में खाना खाने आया था. लड़की पक्ष के लोगों को उस पर शक होने पर युवक को पकड़ लिया गया. उसे जब पूछा गया कि आपको किसकी तरफ से निमंत्रित किया गया है. इस पर युवक कुछ नहीं बोल सका और उसकी चोरी पकड़ ली गई...

Video: बिना बुलाए शादी की दावत में पहुंचा एमबीए स्टूडेंट, पकड़े जाने पर धोई प्लेट
शादी में खाना खाने गए शख्स से धुलवाई थाली (Photo: Twitter@news24tvchannel)

एमपी, 1, दिसंबर: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में खुद को एमबीए का छात्र बता रहा युवक बिना बुलाए ही शादी में खाना खाने आया था. लड़की पक्ष के लोगों को उस पर शक होने पर युवक को पकड़ लिया गया. उसे जब पूछा गया कि आपको किसकी तरफ से निमंत्रित किया गया है. इस पर युवक कुछ नहीं बोल सका और उसकी चोरी पकड़ ली गई. इसके बाद लोगों ने उससे थाली धुलवायी और जमकर बेइज्जती की. फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है. पुलिस यह भी कह रही है कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है. यह भी पढ़ें: Viral Video: ट्रेन के ऊपर से गुजरने के बाद भी फोन पर बात करती रही महिला, शॉकिंग वीडियो वायरल

दरअसल, वायरल वीडियो भोपाल के एक मैरिज गार्डन का बताया जा रहा है. युवक बिना बुलाए ही शादी में खाना खाने पहुंचा था. लोगों की नजर शांति से दावत का लुत्फ उठा रहे युवक पर पड़ी. जिसके बाद लोगों ने उससे पूछताछ की.

देखें वीडियो:

युवक से पूछा गया कि उसे किसकी ओर से निमंत्रित किया गया है. इस सवाल का जवाब युवक नहीं दे सका. युवक के बिन बुलाए शादी में आने और खाना खाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इसके बाद बारातियों ने युवक को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई और उससे झूठी थाली धुलवा दी. इस दौरान उसका नाम और पता पूछा. प्लेट धोते युवक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2022 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).