वायरल

Video: टाइगर और शेर के बच्चे का एक साथ झगड़े वाला आकर्षक क्लिप वायरल, वीडियो देख बन जाएगा दिन

जानवरों के मनमोहक हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक टाइगर और शेर का बच्चा लड़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह आकर्षक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Video: टाइगर और शेर के बच्चे का एक साथ झगड़े वाला आकर्षक क्लिप वायरल, वीडियो देख बन जाएगा दिन
शावक (Photo Credits: Twitter)

जानवरों के मनमोहक हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक टाइगर और शेर का बच्चा लड़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह आकर्षक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है, 'Lion Vs Tiger'. 42 सेकंड के इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि ये किसी जंगल में शूट किया गया है. यह लड़ाई वास्तविक से ज्यादा ड्रामा लग रही है. शावकों को घास के मैदान पर लुढ़कते हुए और एक-दूसरे से सिर लड़ाते हुए और पंजे मारते हुए देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: सेहत के प्रति सजग हाथियों का परिवार, मॉर्निंग वॉक पर निकला एक साथ (Watch Viral Video)

यह क्लिप वायरल हो गई है इस वीडियो को अब तक 64 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3500 से अधिक लाइक्स और शेयर मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद Twitteratti इमोशनल हो गए हैं. एक यूजर ने कमेंट किया,'सबसे प्यारी लड़ाई जो मैंने कभी देखी है' इससे क्यूट अडोरेबल वीडियो हमने कभी नहीं देखा.' जबकि अन्य इस वीडियो क्लिप के शूट की तारीफ़ कर रहे हैं.

देखें वीडियो:

कुछ दिनों पहले ऐसा ही एक मनमोहक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शेर के बच्चे अपनी मां के क़दमों पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को छत्तीसगढ़ के आईपीएस अधिकारी दीपांशू काबरा द्वारा ट्वीट किया गया है और यह वीडियो जंगल में आग की तरह वायरल हो गया है. इसे 5000 से अधिक लाइक्स के साथ 69000 से अधिक बार देखा गया. वीडियो में 6 शावकों का एक ग्रुप दिखाया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा,'परेड कमांडर, नये कैडेट्स के साथ मार्चिंग प्रैक्टिस को तैयार...😅

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).