उत्तर प्रदेश के मेरठ में गंगा नदी में गोते लगाती हुई दिखीं डॉल्फिन, देखें वायरल वीडियो
हालांकि उनकी तरफ से यह नहीं बताया कि यह वीडियो उनके द्वारा वीडियो शूट किया गया है. या किसी और ने इस खोबसूरत नजारा को शूट किया है.
लखनऊ: देश की छोटी- मोटी नदियों के साथ ही गंगा नदी में पहले की तरह बड़ी- बड़ी मछलियां अब नहीं दिखाई देती है. लेकिन अभी भी कभी- कुछ ऐसी मछलियां है. जिनका दीदार लोगों को हो ही जाता है. ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के मेरठ में गंगा नदी में दो डॉल्फिन (Dolphin) गोते लगाते हुए देखा गया. वे लाऊडाउन के चलते शांत माहौल पाकर गंगा में पानी के बीच उछल कूद रहे थे. जिनके खूबसूरत नजारा को कैद करने के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी आकाश दीप बधावन द्वारा सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्वीट किया गया है. जिसे देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं.
भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी आकाश दीप बधावन ने अपने ट्वीटर पर इस खूबसूरत वीडियो को शेयर कर लिखा कि 'गंगा नदी डॉल्फिन, हमारे राष्ट्रीय जलीय जानवर, जो कभी गंगा- ब्रह्मपुत्र- मेघना नदी प्रणाली में रहते थे, अब लुप्तप्राय . वे ताजे पानी में रहते हैं और आंखों में छोटे से स्लिट्स के साथ लगभग नेत्रहीन हैं. मेरठ में गंगा में इनको देखने का सौभाग्य मिला. वीडियो में देखा जा सकता है कि गंगा नदी की डॉल्फिन (मीठे पानी की लुप्तप्राय डॉल्फिन नस्ल) मेरठ में गोते लगाती दिख रही है.नॉर्वे: व्हेल ने समुद्र में गिरा महिला का फोन लौटाया, मछली पर लगाए गए थे रूसी जासूस होने के आरोप, देखें वायरल वीडियो
देखें वीडियो:
DYK?
Ganges River Dolphin, our National Aquatic Animal once lived in the Ganga-Brahmaputra-Meghna river system is now endangered. They live in fresh water and are practically blind, with small slits as eyes.
Was fortunate to spot these in Ganges in Meerut. pic.twitter.com/BKMj8LqaIi
— Akash Deep Badhawan, IFS (@aakashbadhawan) April 27, 2020
डॉल्फिन के बारे में आकाश दीप बधावन ने बताया कि आधिकारिक रूप से 1801 में खोजा गए ये जीव व्यावहारिक रूप से अंधे होते हैं. इनकी आंखें बहुत छोटी होती हैं. वे आसपास के क्षेत्र में अन्य मछलियों को ट्रैक करने के लिए अल्ट्रासोनिक ध्वनियों का इस्तेमाल करते हैं. आमतौर पर एकल और कभी कभी जोड़ों में भी पाए जाते हैं और जोड़े में अक्सर मां और उसका बच्चा होता है. ये छोटे समूहों में ही रहना पसंद करते हैं.
DYK?
Ganges River Dolphin, our National Aquatic Animal once lived in the Ganga-Brahmaputra-Meghna river system is now endangered. They live in fresh water and are practically blind, with small slits as eyes.
Was fortunate to spot these in Ganges in Meerut. pic.twitter.com/BKMj8LqaIi
— Akash Deep Badhawan, IFS (@aakashbadhawan) April 27, 2020
हालांकि भारतीय वन सेवा अधिकारी की तरफ से यह नहीं बताया कि यह वीडियो उनके द्वारा शूट किया गया है. या किसी और ने इस खूबसूरत नजारा को शूट किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 01:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

