उत्तर प्रदेश: जौनपुर में 50 अंडे खाने की लगाई थी शर्त, 41 खा गया- 42 वां खाते ही हो गई मौत
अक्सर लोग एक दूसरे से शर्त लगाते रहते हैं, लेकिन शर्त नियमों के विरुद्ध हो और जानलेवा हो तो परिणाम बेहद घातक हो जाते हैं. एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर बीबीगंज बाजार का है. जहां एक शख्स की मौत 42 अंडा खाने के बाद हो गई. धौरहरा गांव निवासी सुभाष यादव ने 50 अंडे खाने और एक बोतल शराब पीने पर दो हजार रुपये जीतने शर्त पर खाना शुरू किया. सुभाष ने बाजी जितने के लिए अंडा खाना शुरू कर दिया.
अक्सर लोग एक दूसरे से शर्त लगाते रहते हैं, लेकिन शर्त नियमों के विरुद्ध हो और जानलेवा हो तो परिणाम बेहद घातक हो जाते हैं. एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर बीबीगंज बाजार का है. जहां एक शख्स की मौत 42 अंडा खाने के बाद हो गई. धौरहरा गांव निवासी सुभाष यादव ने 50 अंडे खाने और एक बोतल शराब पीने पर दो हजार रुपये जीतने शर्त पर खाना शुरू किया. सुभाष ने बाजी जितने के लिए अंडा खाना शुरू कर दिया. उन्होंने 41 अंडे खा लिया. लेकिन जैसे 42 वां अंडा मुंह में डाला तो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. जिसके बाद उसे अस्पताल में लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
बीबीगंज बाजार जब सुभाष अंडा खाने गया था. जहां पर उनके दोस्त और उनके बीच बहस हुई कि कौन अंडा खा सकता है और एक बोतल शराब पी सकता है. चर्चा के बाद शर्त 50 अंडे और एक बोतल शराब पर लगी. सुभाष ने शर्त के हिसाब से अंडा खाना शुरू कर दिया. इस दौरान दारु भी पीते रहे. लेकिन जब 41 वें अंडे के 42 खाया तो सुभाष बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. जिसके बाद आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
सुभाष यादव का ट्रैक्टर और बोलेरो चलवाने का काम था. वहीं तकरीबन 9 महीने पहले सुभाष ने दूसरी शादी की थी. दरअसल मृतक सुभाष को पहली बीबी से 4 बेटियां थी और बेटे की चाहत में दूसरी शादी की थी. इस घटना के बाद परिवार सकते में हैं. हालांकि परिवार ने सुभाष की मौत के पीछे ब्रेन हेमरेज को कारण बताया है, और कहा है कि अंडा खाने वाली रिपोर्ट महज एक अफवाह है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2019 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

