Viral Video: गाय ने मां बनकर Puppies को पिलाया अपना दूध, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक
यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है. जहां एक गाय कुत्ते के चार बच्चों की मां बनकर उनकी भूख मिटाती दिख रही है. बताया जा रहा है कि एक दुर्घटना में इन बच्चों की मां की मौत हो गई. गाय द्वारा कुत्ते के इन बच्चों को दूध पिलाने की इस घटना को जब एक व्यक्ति ने देखा तो उससे रहा नहीं गया और उसने इस अद्भुत घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया.
हमारे देश में गाय (Cow) को जानवर नहीं बल्कि एक माता का दर्जा दिया गया है. यह मान्यता है कि गाय में 33 कोटी देवी-देवताओं का वास है, इसलिए उन्हें पूजनीय माना जाता है. यहां न सिर्फ गाय की पूजा की जाती है, बल्कि उसके दूध को भी अमृत समान माना गया है. बता दें कि गाय के भीतर भी कुछ मानवीय संवेदनाएं देखने को मिलती हैं और हाल ही में इसका जीता-जागता उदाहरण भी देखने को मिला है, जब एक गाय ने मां बनकर कुत्ते के छोटे-छोटे बच्चों (Puppies) को अपना दूध पिलाया. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें गाय कुत्ते के चार बच्चों को अपना दूध पिलाती नजर आ रही है.
यह वीडियो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का है, जहां एक गाय कुत्ते के चार बच्चों की मां बनकर उनकी भूख मिटाती दिख रही है और उन्हें अपना दूध पिला रही है. बताया जा रहा है कि एक दुर्घटना में इन बच्चों की मां की मौत हो गई. गाय द्वारा कुत्ते के इन बच्चों को दूध पिलाने की इस घटना को जब एक व्यक्ति ने देखा तो उससे रहा नहीं गया और उसने इस अद्भुत घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया.
एक शख्स द्वारा मोबाइल पर शूट किया गया यह भावुक वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मानवीय संवेदनाओं को व्यक्त करते इस वीडियो को देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे. यह भी पढ़ें: असम: क्या सच में पाया गया 'स्पाइडर मैन'? इस मकड़ी का Video इंटरनेट पर हुआ वायरल
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब एक गाय किसी दूसरे जानवर के बच्चे को अपना दूध पिलाती नजर आ रही है, बल्कि इससे पहले भी गायों की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, जिनमें वो बंदर, सुअर और कुत्ते के बच्चों को दूध पिलाती नजर आ चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2019 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

